संतोष कुमार नागर
सोनभद्र। जनपद में सुहेलदेव राज भर की जयंती उनके समर्थकों द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं पूर्व राज्य मंत्री अरबिंद राजभर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। इसके पूर्व मुख्य अतिथि श्री राजभर के सोनभद्र आगमन पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ जितेन्द्र कुमार निषाद ने अपने तमाम समर्थकों के साथ उनका जुलूस के माध्यम से भव्य स्वागत और आगवानी किया। इस दौरान पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ जितेन्द्र कुमार निषाद ने अपने मुख्य अतिथि को कार्यक्रम स्थल रामगढ़ में चांदी का मुकुट और तलवार भेंट कर सम्मानित किया। तत्पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत महाराज सुहेलदेव के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मौके पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए अरबिंद राजभर ने कहा कि महाराज सुहेलदेव जी अपने राज्य में सभी नागरिकों की भलाई करने से पीछे नहीं हटते थे। उन्होंने कहा कि सुहेलदेव जी हमेशा दलितों, वंचितों एवं असहाय की आवाज बनकर लोगों को हर संभव विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया करते थे। आज उन्हीं की प्रेरणा से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी संवैधानिक अधिकार और मूलभूत सुविधाओं से वंचित देशवासियों को हक अधिकार दिलाने की लड़ाई लड़ रही है। इसी कड़ी में पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ जितेन्द्र कुमार निषाद ने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के संस्थापक पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर जी एवं प्रमुख महासचिव क्रांतिकारी युवा अरबिंद राजभर जी की मंशा है कि देश में आजादी के बाद से अब तक राष्ट्रीय विकास की मुख्य धारा से अलग -थलग पड़े समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन -प्रशासन की जन कल्याणकारी योजनाएं पहुंचे और उसका अधिकाधिक लाभ लोगों को मिलें। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि राजेश यादव, राजेंद्र पटेल, मनोज पाण्डेय,अमरेश यादव, पसंदीप कश्यप, पप्पू जायसवाल, नागेंद्र साहनी,राजू साहनी, डाक्टर हरी प्रकाश,वीर सिंह, चंद्रशेखर निषाद, नागेंद्र भारती, अशोक गुर्जर, विष्णु कांत, पिंटू साहनी, छोटू, विनोद साहनी, अनिल, पन्ना भारती, रामसूरत,अमर नाथ साहनी, हरी प्रसाद शर्मा एवं महिला मंडल जिला अध्यक्ष सोनमति के अलावा तमाम लोग मौजूद रहे। एवं











