अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा
डाला सोनभद्र- ग्राम पंचायत बेलहत्थी के टोला के बीच संपर्क मार्ग पर ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य में अनियमिता देख जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित करवाया, मानक को ध्यान में रखकर सड़क निर्माण करवाएं जानें को लेकर विरोध प्रदर्शन के माध्यम से मांग उठाई गई ।
सोमवार को ग्रामीणों ने बताया कि रामधनी पुत्र राजमन के घर से बसंत पुत्र घुरा तक पीडब्ल्यूडी द्वारा 8 किलोमीटर का सड़क निर्माण करवाया जा रहा है जो मानक के विपरित दिखाई दे रहा एक बरसात भी नहीं झेल पायेगा जिसमें ठेकेदार द्वारा पुराने सड़क को साफ कर अलकतरा छिड़कते आधा इंच से कम का ढलाई कर दिया जा रहा है जो सड़क दश दिन पहले बना है उस घास भी जम गया है जिस कार्य का हम सभी ने विरोध भी पूर्व किया गया था लेकिन जेई आए और स्थलीय निरीक्षण कर चले गए लेकिन सड़क निर्माण में ठेकेदार द्वारा कोई सुधार नहीं किया गया। जिसके उपरांत हम सभी लोंग जिलाधिकारी महोदय का ध्यान आकर्षित करवा रहे हैं ताकी हम आदिवासी ग्रामीण है क्योंकि विकास से हम लोग कोसों दूर रहते हैं और बड़ी मुश्किल से आदिवासी दुरहुल क्षेत्र में सरकार द्वारा कार्य करवाया जाता है ।
वहीं ग्रामिणों ने कथित रूप से आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से मानक को ध्यान में रखकर कार्य करवाए जाने की मांग उठाई गई है
इस दौरान विरोध प्रदर्शन में राम सुंदर खरवार राजाराम रामदास उदय सिंह लल्लू सिंह कमलेश्वर विश्व नारायण फुलमतिया देवी आशा देवी शांति देवी राजमती देवी फुलवंती देवी पान कुमारी कलावती देवी बसमतिया कुलवंती आदि दर्जनों महिलाएं पुरूष शामिल रहे ।










