
सोनभद्र। हिण्डालको इण्डस्ट्रीज लिमिटेड, रेनुकूट जनपद सोनभद्र द्वारा आयोजित मैत्रीय क्रिकेट मैच हिण्डालको एकादश बनाम मीडिया एकादश स्थान- हिण्डालको क्रिकेट ग्राउण्ड में उक्त मैच का आनन्द लिया गया। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट आदित्य बिड़ला हिंडालको ने मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच हिंडाल्को बनाम मीडिया रेणुकूट -क्रिकेट ग्राउंड, कैंप ऑफिस के पास रेणुकूट में हिंडाल्को एकादश एवं पत्रकार एकादश के बीच हुए मैत्री क्रिकेट मैच हुआ सम्पन्न।
गौरतलब है कि हमें यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हिंडालको रेणुकूट के सौजन्य से एक रोमांचक क्रिकेट मैच आयोजित किया गया। इस खेल आयोजन का मुख्य उद्देश्य मैत्रीपूर्ण प्रतिस्पर्धा एवं खेल भावना को बढ़ावा देना था। हम आपके उत्साह और क्रिकेट प्रेम को जानते हुए, आपको इस आयोजन में प्रतिभागी/दर्शक के रूप में सादर आमंत्रित किया गया। अपनी- अपनी उपस्थिति से अनुग्रहित किया और इस खेल को यादगार बनाएं।कार्यक्रम स्थान हिंडालको क्रिकेट ग्राउंड, रेणुकूट जनपद सोनभद्र।
इस मौके पर प्रशांत श्रीवास्तव जनसंपर्क विभाग, हिंडालको रेणुकूट, पूर्वांचल मीडिया क्लब अध्यक्ष विवेक कुमार पाण्डेय, सजल सहाय, यशवंत सिंह, सीईओ, अंशुमान पाण्डेय, चंद्रकांत पाण्डेय, पीयूष तिवारी, मनोज सिंह राणा, शेख जलालुद्दीन, अखिलेश मिश्रा, सुशील तिवारी, रंगेश सिंह, शतीश भाटिया, कौशलेंद्र पाण्डेय, जीके मदान, मैनुद्दीन मिंटू सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।










