रामप्रवेश गुप्ता

बीजपुर ( सोनभद्र )आगामी त्योहार महाशिवरात्रि व होली के त्यौहार के मद्देनजर रविवार को बीजपुर थाना प्रांगण में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुयी।बैठक में प्रभारी निरीक्षक ने उपस्थित संभ्रांतजनो से महाशिवरात्रि पर अजीरेश्वर धाम जरहा में लगने वाले मेले की विस्तृत जानकारी ली और सभी को संबोधित करते हुए कहा कि होली का त्यौहार आपसी भाईचारे के साथ मनाएं उस दिन शराब पीकर हुड़दंग करने वालो को कतई बख्शा नही जाएगा साथ ही प्रभारी निरीक्षक ने क्षेत्र में जलने वाली होलिकाओ के बारे में भी विस्तृत जानकारी ली एसओ ने कहा कि त्यौहार के दिन अगर कोई असमाजिक तत्व उत्पात करने की कोशिश करे तो तत्काल पुलिस को सूचना दे।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी थाना क्षेत्र के 16 गावो में 63 स्थानों पर होलिका दहन होगा और होलिका दहन के दिन साउंड मानक के अनुसार ही बजेगा। इस मौके पर उपनिरीक्षक श्रवण कुमार यादव,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जरहा विनोद भारती, ग्राम प्रधान डोडहर के पी पाल, रजमिलान बद्रीनाथ,सुरेंद्र अग्रहरि,इंद्रदेव सिंह,जगदीश यादव,मो.मुख्तार आलम,नईम अंसारी,राजाराम वर्मा सहित काफी संख्या में संभ्रांतजन उपस्थित रहे।









