• सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
Gnews 24 Live- Sonebhadra
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
Gnews 24 Live- Sonebhadra
No Result
View All Result

एनटीपीसी रिहंद परियोजना के राख परिवहन में भ्रष्टाचार का आरोप । जांच में जुटा प्रबंधन ।।

Rajesh Goswami by Rajesh Goswami
December 31, 2024
in सोनभद्र
0
0
SHARES
43
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रामप्रवेश गुप्ता

बीजपुर ( सोनभद्र ) एनटीपीसी रिहंद परियोजना के अधौरा ( सिरसोती ) बंधे से होने वाले राख परिवहन में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आने से एनटीपीसी प्रबंधन सहित राख ढुलाई में लगी एजेंसियों में हड़कंप मच गया है ।
एनटीपीसी व एनएचएआई के बीच हुए अनुबंध के आधार पर एनटीपीसी राख बंधे से गढ़वा के डाल्टनगंज व अन्य जगहों पर विभिन्न एजेंसियों द्वारा सैकड़ो गाड़ियों से प्रतिदिन राख परिवहन कराया जा रहा है । बंधे से राख उठाने के बाद एनटीपीसी द्वारा जांच बैरियर पर एक पर्ची दी जाती है जिस पर एनएचएआई द्वारा रिसीविंग भी की जाती है । सारा खेल इसी पर्ची का है क्योंकि एजेंसियों का भुगतान इसी पर्ची के आधार पर होता है ।

रविवार की रात्रि इस लाखों करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार के खेल का खुलासा तब हुआ जब करीब आधा दर्जन गाड़ियां साउथ गेट स्थित जांच बैरियर पर पर्ची कटवा कर जाने लगी तो चेक पोस्ट पर तैनात कर्मियों को संदेह हुआ की गाड़ियां खाली ही जा रही हैं जब कर्मियों ने गाड़ियों को रुकवा कर उनका तिरपाल हटाकर देखा तो गाड़ियों में राख ही नहीं मिली । आनन फानन में एनटीपीसी के उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई, सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने गाड़ियों की जांच कर उनको मौके पर खड़ा कर दिया पर थोड़ी देर बाद ही उन सभी गाड़ियों पर कार्रवाई करने की बजाय उनको छोड़ दिया गया जो चर्चा का विषय बना हुआ है ।
मिली जानकारी के अनुसार, सारा खेल जांच बैरियर पर मिलने वाली पर्ची का ही है इसी पर्ची के द्वारा लाखों करोड़ों का गबन पिछले कई महीनो से अनवरत जारी है ।
संभ्रांत जनों ने बताया कि राख परिवहन में लगी विभिन्न एजेंसियां उक्त जांच केंद्र से खाली गाड़ी पार करवाकर पर्ची ले लेती हैं आगे वन बैरियर पर एंट्री करवाने के बाद कहीं सुनसान जगह या जंगल में गाड़ी खड़ी करके गाड़ी का नंबर प्लेट बदल कर वही गाड़ी घुमाकर पुनः दोबारा नंबर में लगवा देते हैं यानी कागजात के अनुसार गाड़ी राख लेकर गई पर राख गंतव्य तक पहुंची ही नहीं ।
आगे लोगों ने आरोप लगाया कि इस लाखों करोड़ों के घोटाले में प्रबंधन सहित एनएचएआई के कुछ अधिकारियों की मिली भगत भी है क्योंकि इतना बड़ा खेल उनके नाक के नीचे हो रहा है और उन्हें पता ना हो यह संभव ही नहीं है । यहां से पर्ची/ टोकन मिलने के बाद बिना गाड़ी गए ही सेटिंग गेटिंग व मिलीभगत के दम पर उक्त पर्ची पर रिसीविंग भी दर्ज हो जाती है और बिना राख ढुलाई किये ही विभिन्न एजेंसियों द्वारा घर बैठे ही लाखों करोड़ों का वारा न्यारा कर लिया जा रहा है ।
मामला यहीं तक नहीं है कुछ गाड़ियां राख लेकर जा भी रही हैं तो उसको नेमना, चेतवाँ,किरबिल,आश्रम मोड आदि जगहों पर जहां तहां गिराकर फिर नंबर लगाने चली आ रही हैं । फिलहाल रविवार की रात्रि हुए हंगामे के बाद सोमवार को एनटीपीसी प्रबंधन नींद से जागा और जगह-जगह गिराई गई राख की जांच करने पहुंचा ।
इस बाबत उप महाप्रबंधक ( ईएमजी ) पी लक्ष्मी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, साथ ही जगह-जगह राख गिराने की भी शिकायत मिली है जांच कर संबंधित लोगों पर कार्यवाही की जाएगी ।।

— कुछ दिनों पहले शक्ति नगर में हुई है बड़ी कार्रवाई

कुछ महीनों पूर्व एनटीपीसी सिंगरौली में राख परिवहन में फर्जी कागजातों के जरिए कई चक्कर की राख ढुलाई दिखाकर लाखों का भुगतान करा लिए जाने का मामला सामने आया था जिसमें ट्रांसपोर्टरों व राख ढुलाई की निगरानी करने वाले अधिकारियों की मिली भगत का बड़ा खेल सामने आया था जिसमें लाखों रुपए का भुगतान फर्जी तरीके से कराया गया था । इस मामले में उच्च स्तरीय जांच भी हुई थी व एनटीपीसी मुख्यालय से जांच टीम भी आई थी लेकिन बाद में मामला ठंडा पड़ गया था ।।

Previous Post

राख परिवहन में चिपका भ्रष्टाचार का जिन्न । एनटीपीसी प्रबन्धन में हड़कम्प ।।

Next Post

जरूरतमन्दों में कम्बल वितरण कर नववर्ष का स्वागत किया गया।

Rajesh Goswami

Rajesh Goswami

Next Post
जरूरतमन्दों में कम्बल वितरण कर नववर्ष का स्वागत किया गया।

जरूरतमन्दों में कम्बल वितरण कर नववर्ष का स्वागत किया गया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

March 28, 2025
अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

December 22, 2025
क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

April 7, 2025
अत्यधिक बरसात के कारण कल 1 से 8 तक विद्यालय बन्द रहेगा, मुकुल पांडेय।

अत्यधिक बरसात के कारण कल 1 से 8 तक विद्यालय बन्द रहेगा, मुकुल पांडेय।

August 4, 2025

कचहरी गेट पर दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन।

0

बैंक में केवाईसी के लिए कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहे किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

0

शांति लाज के सामने से स्पलेंडर बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ

0

छात्र नेता अभिषेक अग्रहरी के नेतृत्व में ओबरा अधिशासी अधिकारी को ओबरा नगर के प्रमुख सुविधाओं व भ्रष्टाचार के मामले को लेकर सौंपा ज्ञापन।

0
एनटीपीसी परियोजना में सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त, डग्गामार वाहनों में ‘भूसे’ की तरह ढोए जा रहे श्रमिक ।।

एनटीपीसी परियोजना में सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त, डग्गामार वाहनों में ‘भूसे’ की तरह ढोए जा रहे श्रमिक ।।

April 21, 2026
भाजपा जिलाध्यक्ष को बदनाम करने की रची जा रही साजिश।

भाजपा जिलाध्यक्ष को बदनाम करने की रची जा रही साजिश।

April 20, 2026
कुएं में मिला वृद्धा का शव, गांव में मातम ।।

कुएं में मिला वृद्धा का शव, गांव में मातम ।।

April 20, 2026
भगवान श्री परशुराम जयंती का हुआ आयोजन– सोनभद्र जिले एवं अन्य जगह के ब्राह्मण समाज के लोग रहे उपस्थित।

भगवान श्री परशुराम जयंती का हुआ आयोजन– सोनभद्र जिले एवं अन्य जगह के ब्राह्मण समाज के लोग रहे उपस्थित।

April 20, 2026

Recent News

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio