उपेंद्र तिवारी
दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी क्षेत्र के सभी व्यापारी सोनभद्र बीज व्यापारी सेवा समिति के निर्देश पर अपना मांग, एक से अधिक जनपदों में कारोबार करने पर प्रदेश में निदेशालय स्तर से और असंवैधानिक तरीके से लाइसेंस लेने की बाध्यता समाप्त करने सहित अन्य मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा। असंवैधानिक लाइसेंस रद्द व निरस्त न कर नियमानुसार कार्रवाई हो,खाद की डिलीवरी विक्रेताओं के दुकान तक पहुंचता हो,सील बंद बोरी/कंटेनर से नमूना लेने के उपरांत अमानक होने पर विक्रेता की जिम्मेदारी न होकर नियमा अनुसार पैकिंग कर्ता की जिम्मेदारी हो,आई.पी.एम .एस. पोर्टल के उपकरण खरीद के लिए अनुदान मिले व निचली स्तर पर लागू न किया जाए,प्रस्तावित सीड बिल 2025 का सरलीकरण हो,लाइसेंस निलंबन होने पर 21 दिन में स्वतः बहाल हो,प्रिंसिपल सर्टिफिकेट हर साल जोड़ने के अनिवार्यता को समाप्त किया जाए,किसानों की झूठी शिकायतों पर जांच कमेटी बनाकर जांच की जाए।यह सभी मांग सरकार से एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन आवाहन पूरे प्रदेश में और जिले के संगठन के तत्वाधान में सभी तहसीलों में दिया जा रहा है।दुद्धी तहसील में एकजुट होकर ज्ञापन सौपने वालों में जसवंत सिंह मौर्य,राम कुमार मौर्य, विश्वजीत मौर्य,अनूप कुमार मौर्य, राकेश कुमार मौर्य,उमेश कुमार कुशवाहा,अरविंद कुमार हवाई, सुनील कुमार, सरवन कुमार जयसवाल,कालिका प्रसाद मौर्य , संजय कुमार कुशवाहा, अंकेश कुमार, विजय कुशवाहा, रघुराज मेहता, सत्येंद्र कुमार, मुकेश कुमार आदि दुकानदार उपस्थित रहे।











