रामप्रवेश गुप्ता

बीजपुर(सोनभद्र)शनिवार को थाना बीजपुर परिसर में आयोजित समाधान दिवस के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले दो व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बीजपुर पर जमीनी विवाद के निस्तारण हेतु समाधान दिवस का आयोजन किया गया था।इसी दौरान ग्राम पिण्डारी निवासी दो पक्ष आपसी विवाद को लेकर उग्र हो गए और आमदा फौजदारी पर उतारू हो गए।मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने स्थिति को बिगड़ते देख तत्काल हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों के मुख्य व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया।पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शांति भंग की धाराओ तहत प्रथम पक्ष राजेन्द्र प्रसाद 59 वर्ष पुत्र शिवधन निवासी ग्राम पिण्डारी।द्वितीय पक्ष लल्लन 30 वर्ष पुत्र स्व.शिवप्रसाद निवासी ग्राम पिण्डारी न्यायालय भेज दिया पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दोनों अभियुक्तों को थाना परिसर से गिरफ्तार किया गया जिसके बाद उन्हें आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय दुद्धी पेशी हेतु भेजा गया है।









