रामप्रवेश गुप्ता

।।
बीजपुर (सोनभद्र) कंपोजिट विद्यालय इंजानी में शनिवार को शिक्षा चौपाल का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि मान सिंह गोंड एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिलेश देव पांडेय की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत के साथ किया गया।
कार्यक्रम में अतिथियों का बैच एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर राकेश दुबे द्वारा मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड को एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक बिहारी लाल द्वारा अखिलेश देव पांडे को अंगवस्त्र पहनाकर एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया । अजय सिंह द्वारा अजीत पांडेय को भी अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इसके पश्चात नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि मान सिंह गोंड ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि म्योरपुर ब्लॉक के जरहा न्याय पंचायत में शिक्षा की तस्वीर तेजी से बदली है, जिसके परिणामस्वरूप अधिकतर विद्यालय “निपुण” हो चुके हैं। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे इसी मेहनत और लगन से कार्य करते रहें, वह दिन दूर नहीं जब सरकारी विद्यालयों के आगे निजी विद्यालय भी फीके पड़ जाएंगे।
कार्यक्रम में संकुल शिक्षक बिहारी लाल, पंकज वैश्य, राकेश दुबे, अजीत पांडेय, अभिषेक सिंह, अजय कुमार सिंह, ज्वाला प्रसाद, जानकी मैडम, नेहा श्रीवास्तव, पूनम जायसवाल, विकास चंद, श्यामा चरण द्विवेदी, रीता कुमारी, शिव चरण सहित दर्जनों शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक तेजबली सिंह द्वारा किया गया।










