रामप्रवेश गुप्ता

बीजपुर (सोनभद्र) एनटीपीसी परिसर स्थित ठेंगड़ी भवन में बीजपुर थाना प्रभारी राजेश सिंह एवं स्थानीय बुद्धिजीवियों द्वारा यूपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सौरभ गुप्ता का बुधवार को भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने सौरभ गुप्ता व उनके पिता रामजी गुप्ता का पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर थाना प्रभारी राजेश सिंह ने सौरभ की सफलता को ग्रामीण क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं बीएमएस अध्यक्ष राकेश कुमार राय सहित अन्य वक्ताओं ने इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया।
अंत में सौरभ गुप्ता ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज व राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित रहने की बात कही। कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण के साथ हुआ।









