
रिपोर्ट – जितेन्द्र कुमार मौर्य करमा जनपद सोनभद्र उत्तर प्रदेश।
सोनभद्र जिले के करमा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा भगवती स्थित प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार, दिनांक 20/02/2026 को स्वास्थ्य विभाग द्वारा (M.R.) चेचक/खसरा-रूबेला टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया।
कैंप का संचालन विद्यालय परिसर में अध्यापक चन्द्रभान सिंह की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान ए.एन.एम. कंचन तिवारी द्वारा कुल 10 बच्चों को एम.आर. का टीका लगाया गया। टीका प्राप्त करने वाले बच्चों में रिंकू, प्रियांशु, शिवम आनंद, अर्चना सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने अभिभावकों को बताया कि एम.आर. टीका बच्चों को खसरा एवं रूबेला जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं, जिससे वे सुरक्षित और स्वस्थ रह सकें।
विद्यालय परिसर में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से टीकाकरण संपन्न हुआ। ग्रामवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया।










