- मेगा शिविर : पात्रों का चयन कर लाभार्थियों का करें पंजीकरण-प्राधिकरण सचिव राहुल *
-अधिकारी लगायें लघु शिविर, अपने अपने विभागों की योजनाओं से करें वंचितों को जागरूक
सोनभद्र । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ की मंशानुरूप, निर्देश अनुपालन में 22 फरवरी 2026 को पंचायत रिसोर्स सेंटर (विकास भवन, कलेक्ट्रेट) सोनभद्र में आयोजित होने वाली बहुउद्देशीय मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर की बैठक गुरुवार 19 फरवरी को सचिव की अध्यक्षता में आहूत की गयी। उक्त बैठक में सलन बागे, एल०डी०एम०, विनय कुमार सिंह ए०डी०आई०ओ० सूचना, राजेश कुमार सिंह, ए०डी०पी०आर०ओ०, राजेश कुमार चौधरी, अपर जिला पंचायत अधिकारी, शरद प्रभात श्रीवास्तव, डिप्टी मैनेजर एस०बी०आई० अनुराग सिंह, जे०ई० डूडा विभाग एवं समस्त चीफ ब्यूरो, सोनभद्र की उपस्थिति रही
सचिव ने कहा कि आगामी 22 फरवरी 2026 को जनपद में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। सचिव श्री राहुल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस शिविर के माध्यम से शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाया जाए। उन्होंने विशेष रूप से निर्बल वर्ग, दिव्यांगजन, महिलाएं, बच्चे, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक, निर्धन वर्ग तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों को योजनाओं से जोड़ने पर बल दिया।
सभी विभागों को निर्देशित किया कि लघु जागरूकता शिविरों के माध्यम से लाभार्थियों की पहचान कर उनका पंजीकरण सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा व्यापक जनसंपर्क एवं प्रचार-प्रसार के माध्यम से मेगा शिविर को सफल बनाने के निर्देश दिए। बैठक में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर अभियान के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया। साथ ही साथ नालसा द्वारा चलायी जा रही सभी स्कीमों के बारे में भी जानकारी दी गई।
यह जानकारी राहुल, सिविल जज, सी०डी०/सचिव (पूर्णकालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा दी गई।











