ब्रेकिंग…
सोनभद्र। ओबरा हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा।
ओबरा थाना और SOG टीम की संयुक्त कार्रवाई।
हत्या के मामले में 1 आरोपी गिरफ्तार।
गिरफ्तार आरोपी श्रवण सिंह उर्फ श्रवण गोंड।
मृतक विष्णु हरि उपाध्याय की पत्थर से सिर कुचलकर की गई थी हत्या।
घटना 07 फरवरी की रात गिरधर सीमेंट्स लिमिटेड परिसर की।
हत्या के बाद ऑफिस से 6500 रुपये नकद और मोबाइल फोन लूट ले गया आरोपी।
सबूत मिटाने के लिए CCTV कैमरा तोड़ा, मॉनिटर और प्रिंटर नाले में छिपाया।
विशेष मुखबिर की सूचना पर बग्घा नाला ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तारी।
आरोपी की निशानदेही पर मोबाइल, नकदी, HP प्रिंटर और लेनोवो मॉनिटर बरामद।
पूछताछ में कबूलनामा—नौकरी से निकाले जाने और डांट से था नाराज़।
पूर्व कर्मचारी निकला आरोपी, दो साल तक कंपनी में कर चुका था काम।
एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में बड़ी सफलता।
मामला दर्ज—धारा 103(1), 238 व 315 बीएनएस में कार्रवाई।










