ब्रेकिंग…
सोनभद्र। रामगढ़ बाजार में मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा।
थाना पन्नूगंज पुलिस ने हत्या करने वाले एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
27/28 जनवरी की रात अज्ञात हमलावर ने गला रेतकर की थी करीब 35 वर्षीय मांगू पुत्र अज्ञात की हत्या।
मृतक रामगढ़ बाजार में भीख मांगकर करता था जीवनयापन।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चला गिरफ्तारी अभियान।
मुखबिर की सूचना पर करवनिया नहर मझिगवां पुलिया के पास से आरोपी विकास कुमार उर्फ विक्की गिरफ्तार।
आरोपी ग्राम केवल, थाना कोन, जनपद सोनभद्र का रहने वाला।
आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त शीशा, जैकेट, पेंट और जूता बरामद।
पूछताछ में आरोपी ने चोरी के इरादे से वारदात करने की बात कबूली।
जेब से पैसे निकालते समय जाग गया था मृतक, विरोध करने पर गले पर शीशे से किया वार।
अत्यधिक रक्तस्राव से हुई थी मांगू की मौत।
मामले में थाना पन्नूगंज पर धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज।








