अभिषेक शर्मा

डाला (सोनभद्र) – चोपन थाना क्षेत्र के कोटा गांव के टोला पटिहवा निवासी 20 वर्षीय एक युवती का अपने ही घर के पास संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे से लटका शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी मुताबिक चोपन थाना क्षेत्र के कोटा गांव के टोला पटिहवा में शनिवार को शाम 20 वर्षीय युवती सरिता पुत्री भागीरथी निवासी पटिहवा कोटा का शव घर से लगभग सौ मीटर दूरी पर स्थित गाय बकरी बांधने वाले मडई बडेर से दुपट्टा के सहारे लटकें मिलते ही आस पास के क्षेत्र में सनसनी मच गया , शव को देख परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है,परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है ।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चोपन कुमुद शेखर सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल में लगे रहे ।










