रामप्रवेश गुप्ता

बीजपुर। जरहा अजीरेश्वर धाम के प्रांगण में गुरुवार को चार दिवसीय युवा खेल कूद एवं सांस्कृतिक , प्रदर्शनी महोत्सव का शुभारंभ म्योरपुर ब्लाक प्रमुख मान सिंह गौड़, पूर्व विधायक दुद्धी हरिराम चेरो सहीत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित,फीता काटकर शुम्भारंभ किया।
चार दिवसीय खेलकूद, प्रदर्शनी व सांस्कृतिक महोत्सव का समापन रविवार को 22 राज्यों के लोकनृत्य समेत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ होगा।
महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मानसिंह गोंड़ ब्लाक प्रमुख म्योरपुर व विशिष्ट अतिथि पूर्व दुद्धी विधायक हरिराम चेरो समाजसेवी अमरेश तिवारी सहीत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात कार्यक्रम के प्रारंभ में स्काउट गाइड ध्वज फहराकर सामूहिक राष्ट्रगान किया गया। तदोपरांत अथितियों द्वारा कबड्डी कोर्ट का फीता काटकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कबड्डी का उद्घाटन मैच आदर्श रिहंद शिक्षा निकेतन एकेडमी बीजपुर बनाम दक्षिणांचल पब्लिक स्कूल बभनी के बीच खेला गया जिसमें आदर्श रिहंद शिक्षा निकेतन की टीम में दक्षिणांचल विद्यालय की टीम को 15-14 के मुकाबले 1 पॉइंट से हराकर मुकाबला जीत लिया। समारोह में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन समूह की महिलाओं द्वारा ममता देवी व अनवरी बेगम के नेतृत्व में हस्तनिर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई। जो आकर्षण का केंद्र बना रहा।युवा खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव समिति द्वारा बताया गया कि इस कार्यक्रम में कई टीमें प्रतिभाग कर रही हैं और यह महोत्सव चार दिनों तक चलेगा जिसमे पहले दिन गुरुवार को विद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता,दूसरे दिन शुक्रवार व शनिवार को ग्रामीण स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता तथा रविवार को 22 राज्यो के लोकनृत्य समेत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ महोत्सव का समापन होगा। समाचार लिखे जाने तक पहले दिन तमाम खेलकूद प्रतियोगिताएं चल रही थी।कार्यक्रम का संचालन दीपक कुमार यादव व संतोष जायसवाल ने किया।कमेंटेटर भागवत प्रसाद व रामचरन पनिका ने तथा निर्णायक की भूमिका राजू यादव,राकेश दुबे,दीपक बंशल,रामप्रताप पनिका,संजीव कुमार ,अशोक सिंह ने निभाया।










