चोपन प्रितनगर बिगत 27 महीने से अनवरत ( पुष्य नक्षत्र) में प्रीतनगर हनुमान मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन नगर के वरिष्ठ ब्योबृद्ध समाज सेवी राजकुमार तीर्थानि (राजू सिंधी) के नेतृत्व में सम्पन्न होते आ रहा है। इस माह के 11 नवम्बर दिन मंगलवार को सुनील गर्ग अग्रवाल मार्केट के यजमानी में सम्पन्न होना सुनिश्चित हुआ है।
श्री हनुमान जी कृपा से और नगर के सम्मानित सहयोगियों के सहयोग से हर महीने पुष्य नक्षत्र मे भंडारा आयोजित होती हैं। प्रत्येक माह पुष्य नक्षत्र में सुबह मंदिर में पूजा पाठ के बाद 12 बजे से भंडारे का आयोजन होता है। और इस माह भी कल 11 नवम्बर को सम्पन्न होगा।










