
पुलिस द्वारा किए गए सराहनीय कार्य की आम जनता में भूरी-भूरी प्रशंसा हो रही
दुद्धी (सोनभद्र)। विगत दिनों दुद्धी क्षेत्र की एक महिला ने राजा सिंह पुत्र घमडी सिंह के ऊपर दुद्धी कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 140/2025 धारा-323, 504, 506, 376(2) एन भादवि के तहत थाना दुद्धी में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
परन्तु मुल्जिम न्यायालय में हाजिर नही हो रहा था दुद्धी पुलिस ने कई बार अभियुक्त के घर दबिश भी दिया परन्तु मुल्जिम गिरफ्तार न हो सका। प्रभारी निरीक्षक थाना दुद्धी ने भारी फोर्स के साथ अभियुक्त के बिरुद्ध धारा 82 की कार्यवाही करते हुए पचास हजार रुपए के लगभग की चल संपत्ति को कुर्क भी किया गया था मुल्जिम बावजूद इसके अभियुक्त राजा सिंह अदालत में हाजिर नही हो रहा था पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के अनुसार गिरफ्तार आत्म समर्पण न्यायालय में भी नहीं कर रहा था पुलिस के अनुसार मुल्जिम शातिर किस्म का अपराधी हैं जो लगातार फरार चल रहा है मुल्जिम राजा को भगोड़ा घोषित करने के साथ ही इस शातिर किस्म के अपराधी पर दस हजार 10.000 / रुपये पुरस्कार घोषित करने के लिए प्रभारी निरीक्षक दुद्धी. उप पुलिस अधीक्षक दुद्धी. एवं अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन के सन्तुति पर पुलिस अधीक्षक ने 15 सितम्बर 2025 को दस हजार रुपए का पुरस्कार घोषित किया। पुलिस अधीक्षक ने अपने आदेश में कहा है कि यदि कोई भी व्यक्ति यदि पुलिस को सूचना या स्वंय बल प्रयोग करके बन्दी बनायेगा या गिरफ्तार करायेगा तो यह (दस हजार) रुपये का पुरस्कार की धनराशि सन्तुष्ट होने पर ही बजट सीमा के अन्दर दी जायेंगी। उन्होंने कहा कि यह भी स्पष्ट किया जाता है कि यदि सम्बन्धित अपराधी को पुलिस मुठभेड़ में मारा जाता है तो ऐसी स्थिति में पुरस्कार जांच पूर्ण होने के उपरान्त ही सन्तुष्ट होने की स्थिति में स्वीकार्य किया जायेगा।पुलिस रेगुलेशन के प्रस्तर 464(क) में निहित प्राविधानों के अनुसार वाछित अभियुक्त राजा सिंह पुत्र घमड़ी सिंह उर्फ बनारसी राम निवासी वार्ड नम्बर 02 नगर पंचायत दुद्धी थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र एक शातिर किस्म का अपराधी है, जो 140/2025 धारा 323, 504, 506, 376(2) एन भादवि थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र में वांछित है और लगातार फरार चल रहा है, अपराधी अभी तक गिरफ्तार और आत्मसमर्पण न्यायालय में नहीं किया है। इसकी गिरफ्तारी न होने के कारण प्रभारी निरीक्षक थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र द्वारा दिनांक 15-09-2025 को पुरस्कार घोषित कराने हेतु रिपोर्ट प्रेषित किया गया था। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी दुद्धी व अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन जनपद सोनभद्र द्वारा पुरस्कार घोषित किये जाने की संस्तुति की गयी है।
अतः उक्त अपराधी को बंदी बनाने या बंदीकरण का विरोध करने पर आवश्यक बल प्रयोग करके जो बंदी बनायेगा या करायेगा अथवा कराने के लिए सही सूचना देगा, उसे अपराधी के नाम के सम्मुख अंकित धनराशि से पुरस्कृत किया जायेगा। यदि उक्त अपराधी पर किसी उच्चाधिकारी या शासन द्वारा मेरे द्वारा घोषित पुरस्कार से अधिक का पुरस्कार घोषित किया जाता है, तो ऐसे स्थिति में मेरे द्वारा घोषित पुरस्कार स्वतः निरस्त हो जायेगा तथा अधिकतम धनराशि का पुरस्कार प्रभावी रहेगा। पुरस्कार की धनराशि संतुष्ट होने पर ही बजट सीमा के अन्दर दी जायेगी। यहाँ यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि सम्बन्धित अपराधी को मुठभेड़ में मारा जाता है तो ऐसी स्थिति में पुरस्कार जांच पूर्ण होने के उपरान्त ही संतुष्ट होने की स्थिति में स्वीकार्य किया जायेगा।
आपको बताते चले कि इन अपराध में जिसमें यह वांछित चल रहा था राजा सिंह पुत्र धमड़ी सिंह उर्फ बनारसी राम निवासी वार्ड नम्बर 02 नगर पंचायत दुखी थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र
मु०अ०सं०- 140/2025 धारा 323, 504, 506, 376(2) एन भादवि धाना दुद्धी जनपद सोनभद्र का रहने वाला है। इस शातिर किस्म के अपराधी का आपराधिक इतिहास भी रहा है जनपद के विभिन्न थानों में अपराध पंजीकृत है
01- HOMOR 103/2025 UTRT 115(2), 351(3) 352 बीएनएस थाना दुखी जनपद सोनभद्र। 02. मु०अ०सं०- 140/2025 धारा 323, 504, 506, 376(2) एन भादवि धाना दुद्धी जनपद सोनभद्र। 03- मु0अ0सं0 204/2025 धारा 209 भादवि धाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।04 मु०अ०सं०- 244/2025 धारा 66डी आईटी एक्ट थाना दुखी जनपद सोनभद्र। 5 मुं०अ०सं०- 69/2024 धारा 34, 364 भादवि थाना पिपरी जनपद सोनभद्र। 06- मु०अ०सं०- 58/2022 धारा 41, 411 भादवि धाना पिपरी जनपद सोनभद्र। इस शातिर किस्म के अपराधी पर दस हजार रुपए के पुरस्कार की धनराशि भी घोषित की गई थी। आपको बताते चले कि इन आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के बाद भी इसके अंदर रंजमात्र भी कानून का भय नहीं था लेकिन जब चारों तरफ से कानूनी शिकंजा कसने लगा तो न्यायालय सोनभद्र में आज दोपहर में आत्म समर्पण किया लेकिन इस शातिर अपराधी ने न्यायालय में समर्पण करने के बाद भी पुलिस को चकमा देने का प्रयास किया किंतु मौके पर मौजूद उत्तर प्रदेश के योगी सरकार की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इस शातिर अपराधी के सारे प्रयास को विफल करते हुए तत्काल जरिए हवालात में दाखिल किया और जेल भेज दिया।
पुलिस द्वारा किए गए सराहनीय कार्य की आम जनता में भूरी-भूरी प्रशंसा हो रही है और उत्तर प्रदेश के योगी सरकार की पुलिस को लोग धन्यवाद व आभार प्रकट कर रहे है कि इस शातिर अपराधी के आतंक से अपराधियों के हौसले पस्त होंगे ।










