उपेंद्र तिवारी

दुद्धी । 39वें अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के भव्य आयोजन के दृष्टिगत रविवार को टाऊन क्रिकेट क्लब खेल मैदान पर नई कार्यकारणी का गठन किया गया । इस दौरान सर्वसम्मति से सुमित सोनी को अध्यक्ष व रजत राज को सचिव की जिम्मेदारी दी गई । मैच रेफरी के भूमिका में वरिष्ठ खिलाड़ी सुनील जायसवाल, सलीम खान रहे । अध्यक्ष सुमित सोनी ने बताया कि 39वें अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन के दौरान कैश प्राइज विजेता टीम को 51000 रुपए एवं उपविजेता को 31000 रुपए दिया जाएगा । इस दौरान महबूब खान, जबीं, विवेक अग्रहरि, रजनीश, निशांत मोहन, सतीश सोनी, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।










