शक्तिपाल सोनभद्र

ब्रेकिंग न्यूज़।
सोनभद्र से बड़ी खबर।
सोनभद्र BSA साहब मुकुल पाण्डेय का गजब फरमान!
ऑफिस में मोबाइल पर लगा दिया बैन, जेब में फोन तो नहीं मिलेगी एंट्री!
सोनभद्र जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने अपने कार्यालय में मोबाइल फोन ले जाने पर पूरी तरह लगा दिया प्रतिबंध।
आदेश के मुताबिक, अब कोई भी व्यक्ति—चाहे वह शिक्षक हो, कर्मचारी या आम नागरिक—अगर जेब में या हाथ में मोबाइल लेकर कार्यालय में प्रवेश करता है, तो उसे नहीं मिलेगी एंट्री।
अधिकारी का दावा है कि यह फैसला अनुशासन बनाए रखने के लिए लिया गया है।
लेकिन सूत्रों के अनुसार, हाल ही में महिला शिक्षकों से जुड़े एक विवाद का वीडियो वायरल होने के बाद यह आदेश हुआ है जारी।
माना जा रहा है कि रिकॉर्डिंग और वीडियो वायरल से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है।
आदेश को लेकर शिक्षकों और आम जनता में काफ़ी नाराजगी।
लोगों का कहना है कि यह फैसला पारदर्शिता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ है।
एक शिक्षक ने कहा – “अगर अधिकारी अपने काम में पारदर्शी हैं, तो मोबाइल से डरने की क्या जरूरत।
अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह आदेश अनुशासन का बहाना है या पारदर्शिता से बचने की कोशिश।
सोनभद्र संवाददाता संतोष मिश्रा की रिपोर्ट।










