अभिषेक शर्मा

डाला सोनभद्र – बिल्ली मारकुंडी क्षेत्र के कसर प्लांट पर कागजातों की जांच पड़ताल को लेकर दिनभर रही खनन क्षेत्र में दिखा अफरातफरी का माहौल जांच टीम ने कागजातों के अभाव में दो कसर प्लांट को बंद कर दिया गया। सोनभद्र की तहसील ओबरा अंतर्गत स्थापित संचालित क्रेशर प्लांट का विद्युत कनेक्शन उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनापत्ति उद्योग विभाग की अनापत्ति जिला पंचायत में पंजीयन वह उपखनिज की भंडारण अनुज्ञप्ति आदि की जांच हेतु उप जिलाधिकारी ओबरा उपयुक्त वाणिज्य कर सोनभद्र अथवा उनके द्वारा नामित अधिकारी भू वैज्ञानिक प्रभारी अधिकारी क्षेत्रीय कार्यालय सोनभद्र अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग ओबरा अथवा उनके द्वारा नामित अधिकारी जिला उद्योग अधिकारी सोनभद्र अथवा उनके द्वारा नामित अधिकारी क्षेत्रीय अधिकारी उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सोनभद्र अथवा उनके द्वारा नामित अधिकारी अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत अथवा उनके द्वारा नामित अधिकारी खान निरीक्षक सर्वेक्षक सोनभद्र की संयुक्त टीम समस्त स्टोन क्रशरों की स्थलीय जांच कर फोटोग्राफ भू निर्देशक सहित आख्या एक सप्ताह के अंदर जिलाधिकारी को उपलब्ध कराना है उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार ने बताया कि बिल्ली क्षेत्र में संचालित ज्ञात्री स्टोन वर्क दो पर भंडारण का कागजात नहीं पाया गया जिसके कारण प्लांट को त्वरित बंद करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा संयुक्त जांच टीम बालाजी स्टोन प्रोडक्ट बिल्ली पर पहुंची तो वहां किसी भी जिम्मेदार संचालक ने कोई कागजात नहीं दिखाया इसके कारण क्रेशर प्लांट को तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्देश दिया गया उप जिला अधिकारी ने बताया कि ओबरा तहसील क्षेत्र अंतर्गत लगभग 250 क्रेशर प्लांट स्थित है सभी क्रेशर प्लांट के कागजातों की जांच किया जाना है।










