महादेव सेवा समिति चोपन द्वारा श्रावण मास से द्वितीय सोमवार को चोपन बैरियर सोन नदी से नगर के औरते बच्चे एव पुरूष सैकड़ों की संख्या जल लेकर डाला अचलेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए डीजे पर थिरकते गाते बजाते हर हर महादेव का नारा लगाते सफर में श्रद्धालुओं को जगह जगह जल ,शर्बत एव चाय की ब्यवस्था नगर से युवाओं एव समाजसेवीयो द्वारा किया गया था। चोपन मेंन बाजार में मुस्लिम युवकों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया इस्राइल अली ,अमन कुरैशी, चांद, चिराग, शाहिद हुसैन, लल्ला भाई, सरफुद्दीन, अख्तर अली ,मेराज, पप्पू , विकास अग्रहरि, सुजीत, सागर वर्मा , संजय चेतन एव मोहन चायवाले ने एक एक कलश लिए श्रद्धालुओं की खिदमत करते दिखे। महादेव सेवा समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, सन्दीप चौरसिया एव अनूप कुमार के द्वारा यह कार्य सम्पन्न कराया गया।कार्यक्रम में जलपुरुष पूर्व नगरपंचायत अध्यक्ष रमेश सिंह यादव अपने पूरे टीम के साथ स्वागत में खड़े रहे वही, राहुल चौरसिया, सोनू मालाकार, अनिल शर्मा आदि नगर के सभी युवकों के साथ चोपन प्रशासन मय पुलिस बल के साथ उपस्थित रही।











