उपेंद्र तिवारी

(दुद्धी)सोनभद्र= गर्मी के तपन और उमस के बीच इस समय तेज धूप भी निकल रही है जो असह्य है। गांवों में लगे हैंडपंपों के सहारे लोग अपने और आस पड़ोस के लोग अपनो के साथ साथ जानवरों को भी पानी पीते और पिलाने का काम करते हैं। राहगीर भी उन हैंडपंपों से अपनी प्यास बुझाते हैं लेकिन इस समय
गांवों में ऐसी स्थिति है कि जो हैंडपंप किसी कारण से खराब हो चुके है उनका सुधि लेने वाला कोई नहीं है। धनौरा ,जपला, पिपराही , टेढ़ा, महुअरिया, सरडीहा, जाबर,पीपरडीह, पोलवा, खजुरी, निमियाडीह, महुली, फुलवार , जाताजुआ, पकरी, धोरपा , घीवही समेत कई गांवों में हैंडपंप खराब है और गावो का विकास का पैसा निकालने के लिए सचिव और प्रधान जल्दी करते हैं और एक हैंडपंप खराब है तो चार बताकर ,बिल लगाकर पैसा निकाल लेते है लेकिन वास्तविक काम के लिए जिसकी इस समय सभी को आवश्यकता है वह है खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत करवा कर उनको सही रूप में । इस समय खराब पड़े हैंडपंप की मरम्मत करवाया जाना जरूरी है।










