रामप्रवेश गुप्ता

बीजपुर(सोनभद्र) स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जरहा के टोला चेतवा में सोमवार को बाउली में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राकेश कुमार पुत्र अक्षय कुमार 14 वर्ष निवासी ग्राम जरहा के टोला चेतवा सोमवार को घर के पास बने बाउली में नहाने गया जब काफी देर हो जाने पर घर नही लौटा तो परिजन परेशान होकर ढूढने लगे और किसी ने पुलिस को सूचना दे दिया । सूचना पर पर पहुंची पुलिस ने लोकल गोताखोरों की मदद से निकाल कर आनन फानन में एनटीपीसी रिहन्द के धन्वंतरि चिकित्सालय में ले गए जहां पर जांच के बाद राकेश को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि शव को मर्चरी में रखवा दिया गया हैं मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा और मौत के कारणों की जांच की जा रही हैं।










