राजेश तिवारी

कोन / सोनभद्र – स्थानीय थाना में पी आर बी 112 नम्बर में तैनात हेड कांस्टेबल मांधाता सिंह की देर रात हार्ट अटैक से मौत होने का अनुमान लगाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मांधाता सिंह उम्र लगभग 40 वर्ष मूलरूप से गाजीपुर के रहने वाले थे जो कि कोन थाने में पी आर बी 112 नंबर में तैनात थे। इसी क्रम में बतातें चलें कि जब सुबह लगभग 7 बजे दूधिया दूध लेकर आया तो दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने तत्काल अन्य पुलिस कर्मियों को सूचना दिया जिसके क्रम में उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोन ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। इस बावत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉक्टर जे. पी. सिंह ने बताया कि आज सुबह हेड कांस्टेबल को लाया गया था जिसे मृत घोषित कर दिया गया अनुमान लगाया जा रहा है कि उनकी मौत हार्ड अटैक से हुई होगी आगे पी एम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविकता का पता चल पायेगा। वहीं पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उनकी मौत हार्ट अटैक से होनी की संभावना ब्यक्त की जा रही है। खबर लिखे जाने तक फिलहाल उनके परिजनों को सूचित कर पी एम के लिए दुद्धी भेजने की अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।










