• सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
Gnews 24 Live- Sonebhadra
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
Gnews 24 Live- Sonebhadra
No Result
View All Result

पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को ओबरा में भावभीनी श्रद्धांजलि।

Rajesh Goswami by Rajesh Goswami
April 30, 2025
in सोनभद्र
0
पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को ओबरा में भावभीनी श्रद्धांजलि।
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अजित सिंह

ओबरा,सोनभद्र।जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए दुखद आतंकी हमले में जान गंवाने वाले पर्यटकों की स्मृति में ओबरा नगर में शोक की लहर दौड़ गई। नगर के कमल पेट्रोल टंकी स्थित प्रेस कार्यालय पर वरिष्ठ पत्रकार राम प्यारे सिंह और सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में स्थानीय पत्रकारों ने एकत्रित होकर दिवंगत आत्माओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
इस शोक सभा में पत्रकारों ने दिवंगत पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए सामूहिक रूप से प्रार्थना की। सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के संतोष साहनी और अजीत सिंह ने इस बर्बर और कायराना हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाना मानवता के विरुद्ध एक जघन्य अपराध है। उन्होंने यह भी कहा कि सोनभद्र जिले के सभी पत्रकार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।
वरिष्ठ पत्रकार अमरदीप सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आतंकवाद किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने इस प्रकार की हिंसक घटनाओं को देश की एकता और अखंडता को कमजोर करने का नापाक प्रयास बताया। उन्होंने सरकार से पुरजोर मांग की कि इस घिनौने कृत्य के दोषियों को जल्द से जल्द पकड़कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
इस श्रद्धांजलि सभा में ओबरा और डाला नगर के कई प्रतिष्ठित पत्रकारों ने भाग लिया, जिनमें प्रमुख रूप से राम प्यारे सिंह, सुरेंद्र सिंह, शिव प्रताप सिंह, संतोष साहनी, मिथिलेश भारद्वाज, सोहेब अहमद खान, भारत कुमार, अजीत सिंह, ज्वाला प्रसाद और कैलाश बिहारी शामिल थे। सभी उपस्थित पत्रकारों ने एक स्वर में आतंकवाद के खिलाफ अपनी एकजुटता प्रदर्शित की और इससे मिलकर लड़ने का दृढ़ संकल्प लिया।

Previous Post

भगवान परशुराम जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई।

Next Post

कोन में धूम धाम से मनाई गई भगवान् परशुराम जयंती।

Rajesh Goswami

Rajesh Goswami

Next Post
कोन में धूम धाम से मनाई गई भगवान् परशुराम जयंती।

कोन में धूम धाम से मनाई गई भगवान् परशुराम जयंती।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

March 28, 2025
अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

December 22, 2025
क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

April 7, 2025
अत्यधिक बरसात के कारण कल 1 से 8 तक विद्यालय बन्द रहेगा, मुकुल पांडेय।

अत्यधिक बरसात के कारण कल 1 से 8 तक विद्यालय बन्द रहेगा, मुकुल पांडेय।

August 4, 2025

कचहरी गेट पर दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन।

0

बैंक में केवाईसी के लिए कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहे किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

0

शांति लाज के सामने से स्पलेंडर बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ

0

छात्र नेता अभिषेक अग्रहरी के नेतृत्व में ओबरा अधिशासी अधिकारी को ओबरा नगर के प्रमुख सुविधाओं व भ्रष्टाचार के मामले को लेकर सौंपा ज्ञापन।

0
कंपोजिट स्कूल दुद्धी में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव, बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम- ।

कंपोजिट स्कूल दुद्धी में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव, बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम- ।

March 7, 2026
बीजपुर के सौरभ गुप्ता ने यूपीएससी में सफलता प्राप्त कर बढ़ाया क्षेत्र का मान ।।

बीजपुर के सौरभ गुप्ता ने यूपीएससी में सफलता प्राप्त कर बढ़ाया क्षेत्र का मान ।।

March 7, 2026
चोपन में भाजपा जिला प्रभारी अनिल सिंह ने SIR प्रक्रिया का लिया जायजा।

चोपन में भाजपा जिला प्रभारी अनिल सिंह ने SIR प्रक्रिया का लिया जायजा।

March 6, 2026
डाक्टर लवकुश प्रजापति को मिला साहित्यमणि सम्मान।

डाक्टर लवकुश प्रजापति को मिला साहित्यमणि सम्मान।

March 6, 2026

Recent News

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio