रविशंकर पांडेय

बभनी। थाना क्षेत्र के बरवें गांव में सोमवार को सुबह महुआ के पेड़ में दुपट्टे के सहारे युवक का शव लटकते हुए मिला।शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र कुमार 18 पुत्र संतोष कुमार निवासी बभनी करमहलटोला का शव सोमवार की सुबह बरवें गांव में महुआ के पेड़ में दुपट्टे के सहारे लटकता हुआ मिला। मृतक के पिता संतोष कुमार ने बताया कि धर्मेंद्र रविवार को रात में करीब आठ बजे घर से बगैर बताये निकला था।रात में जब खाना खाने के लिए खोजा गया तो उसका पता नहीं चला।पास पड़ोस में खोजबीन किया गया लेकिन पता नहीं चल सका। सोमवार को सुबह पता चला कि बरवें गांव महुआ के पेड़ में शव लटक रहा है।जब गांव में मौके पर जाकर देखा तो मेरे बेटे का शव था।उधर मौत की खबर लगते ही घर में चीख-पुकार शुरू हो गई। धर्मेंद्र कक्षा 11 वीं का छात्र था। हालांकि फांसी किन कारणों से लगाया इसका खुलासा नहीं हो सका। गांव में दबी जुबान खुदकुशी के पीछे प्रेम प्रपंच को देखा जा रहा है। मृतक के मृतक दो भाई और एक बहन थे जिसमें मृतक सबसे छोटा था पिता ने बताया कि 29 अप्रैल को बड़े बेटे की बारात जानी है और 30 अप्रैल को लड़की का बारात घर आना था लेकिन इसी बीच ये घटना घट गई घर में शादी की खुशी का माहौल अब मातम में। बदल गया।प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।










