सोनभद्र में एक 11 वर्षीय नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया है। आरोपी मंजर खान को पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया है।
घटना 23 अप्रैल की है। पीड़िता की नानी मालती देवी ने थाना पिपरी में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी नातिन बुलु पिछले 4 महीने से उनके साथ रह रही थी। शाम करीब 4 बजे जब बच्ची नहीं मिली, तो परिवार उसे खोजने लगा।
पास के एक मकान से रोने की आवाज सुनाई दी। जब दरवाजा खटखटाया गया तो आरोपी मंजर खान अस्त व्यस्त हालत में भाग निकला। अंदर बच्ची नग्न अवस्था में मिली। पूछने पर उसने बताया कि मंजर ने उसका मुंह दबाकर दुष्कर्म किया।उक्त तहरीर के आधार पर थाना पिपरी पर पर *6 पाक्सो एक्ट व एससी/एसटी एक्टर में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही थी
पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि घटना के समय पहने कपड़े खाड़पातर जंगल में फेंक दिए। कपड़ों की बरामदगी के दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मी से रायफल छीनने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जो उसके बाएं पैर में लगी।










