रामप्रवेश गुप्ता

बीजपुर(सोनभद्र) एनटीपीसी रिहंद परियोजना अंतर्गत सीआईएसएफ द्वारा अग्नि सुरक्षा सप्ताह का समापन मुख्य अग्नि शमन केंद्र पर विभिन्न हैरत अँगेज कार्यक्रमों के साथ सोमवार को सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिहंद परियोजना प्रमुख अनिल श्रीवास्तव ने सप्ताह भर में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किए।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अग्नि शमन केंद्र द्वारा संयंत्र के कर्मचारियों श्रमिकों स्कूली बच्चों घरेलू महिलाओं सहित अन्य के बीच अग्नि से सुरक्षा और बचाव के विभिन्न तरीकों की जानकारी का हैरत अंगेज प्रदर्शन कर प्रशंसनीय कार्य किया है।इससे पहले निरीक्षक अग्नि कैलाश चंद गोरा केके सिंह पीके गोराई ने विशिष्ट अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।सहायक समादेष्टा अग्नि आलोक कुमार चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि अग्नि शमन सुरक्षा सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में स्कूली बच्चे महिलाएं परियोजना के श्रमिक और कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जिससे यह कार्य क्रम सकुशल सम्पन्न हुआ।समापन समारोह के अवसर पर बल सदस्यों द्वारा अग्नि शमन केंद्र पर अग्नि सुरक्षा व बचाव के हैरत अंगेज करतब का प्रदर्शन कर दर्शकों को अचंभित कर दिया।अंत में उन्होंने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार प्रकट कर कार्य क्रम का समापन किया।इस मौके पर संजय असाटी महाप्रबंधक ओ एंड एम बृजकिशोर पाण्डेय अपर महाप्रबंधक एचआर बीरेंद्र कुमार नायक सेफ्टी पी शिव राव सहायक समादेष्टा मुख्य चिकित्साधिकारी मनीषा कुलश्रेष्ठ संतोष उपाध्याय उप महा प्रबंधक सहित अधिकारी कर्मचारी सहित भारी संख्या में बल सदस्य मौजूद रहे।









