
अभिषेक शर्मा
डाला सोनभद्र – स्थानीय चौकी क्षेत्र अंतर्गत डाला शहीद स्थल के पास एक ट्रक ने टैंकर को मारी टक्कर , टैंकर अनियंत्रित होकर दीवाल तोड़ते हुए घर में जा घुसा जिसमें तीन मासूम बालिका एक गर्भवती महिला एक पुरुष सहित कुल 5 लोग घायल हो गए हैं।
प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार की सुबह करीब 7 बजे शहीद स्थल के डिवाइडर कटिंग के पास तेलगुड़वा से चोपन की तरफ जा रही एक ट्रक ने उसी दिशा से आगे जा रही एक टैंकर को टक्कर मार दिया । टैंकर अनियंत्रित होकर शहीद स्थल के पास स्थित सुबेलाल यादव के घर का दिवाल तोड़ते हुए अजमुदिन के घर में में घुस गया जिससे घर क्षतिग्रस्त हो गया । इस हादसे मे घर में उपस्थित रहें अजमुदिन पुत्र जलालुदीन उम्र करीब 30 वर्ष उनकी गर्भवती पत्नी रानी खातून उम्र करीब 26 वर्ष व अजमुदिन की तीन पुत्रियां अलीशा उम्र करीब 2 वर्ष आसिफा उम्र करीब 5 वर्ष हसीना उम्र करीब 8 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए ।
जिन्हें स्थानीय लोगों व मौके पर पहुंचे डायल 112 पुलिस व स्थानीय पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भेजवा गया।










