मिलिन्द कुमार

सोनभद्र जनपद अन्तर्गत घोरावल कोतवाली क्षेत्र के बसहीं गांव में शनिवार को देर रात बारात में शराब के नशे में एक युवक द्वारा हवाई फायरिंग करने के दौरान एक युवक के पैर में गोली लगने से गंभीर रुप से घायल हो गया। लोगों ने सीएचसी घोरावल में भर्ती कराया।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को बसहीं गांव में शादी समारोह में चन्दौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के सरनी गांव निवासी उत्कर्ष मिश्रा (29) पुत्र अनिल मिश्रा आया हुआ था। बारात में बाजे गाजे के दौरान एक बराती ने शराब के नशे में अपने बन्दूक से कई हवाई फायरिंग किया, हवाई फायरिंग के दौरान चन्दौली जिले के उत्कर्ष के पैर में गोली लगने से गंभीर रुप से घायल हो गया।
घायल युवक को लोगों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में देर रात भर्ती कराया गया, जहां डाक्टर गौरव कुमार सिंह के द्वारा दवा इलाज किया जा रहा है। सूचना पर अस्पताल में पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में लगी है।
इस संबंध में इलाज कर रहे डाक्टर गौरव ने बताया कि मरीज की हालत सामान्य है। प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।










