• सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
Gnews 24 Live- Sonebhadra
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
Gnews 24 Live- Sonebhadra
No Result
View All Result

कांग्रेस योजना में भाजपा का सौतेला रवैया : राघवेंद्र नारायण।

Rajesh Goswami by Rajesh Goswami
April 17, 2025
in सोनभद्र
0
कांग्रेस योजना में भाजपा का सौतेला रवैया : राघवेंद्र नारायण।
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मनरेगा मजदूर भुखमरी के कगार पर।

तत्काल भुगतान की मांग ।

(सोनभद्र) एनएसयूआई कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय सचिव राघवेंद्र नारायण ने सोनभद्र जनपद में हजारों मनरेगा मजदूरों के दिसंबर माह से लंबित भुगतान और भुखमरी के कगार पर पहुंचने पर गहरा छोभ व्यक्त किया है। उन्होंने राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा की हजारों मजदूरों का पिछले 150 दिनों से अपनी मजदूरी के लिए तरस रहे हैं। ये हमारे गांवों के गौरव हैं, लेकिन सरकार की बेरुखी ने इन्हें भूख और बेबसी के मुहाने पर ला खड़ा किया है।

राघवेंद्र नारायण ने बताया कि मनरेगा मजदूरी 237 रुपये प्रतिदिन है, और हर परिवार को सालाना 100 दिन काम की गारंटी कांग्रेस शासन काल की योजना है । मगर 2024-25 में अब तक महज सिर्फ 40% मजदूरों को ही औसतन 50 दिन का काम मिल सका है , वह भी बिना भुगतान के, सोनभद्र जनपद में 32 करोड़ रुपये से ज्यादा का बकाया 5 माह से मजदूरी का भुगतान रुका हुआ है । मजदूरों के घरों में चूल्हे नहीं जल रहे, बच्चे भूख से तड़प रहे हैं, और परिवार कर्ज के जाल में फंसते जा रहे हैं, यह सरकार की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है ।

उन्होंने सरकार की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि कर्मचारियों और प्रधानों की मजबूरी है एक तरफ सरकार का काम पूरा कराने का दबाव दूसरी तरफ मजदूरों का विरोध इसी के बीच फंस कर वो पीस रहे है। रोजगार सेवक, सेक्रेटरी, तकनीकी सहायक और प्रधानों की भी तकलीफ को उन्होंने बयां किया। और कहा की आवास आवंटन का सर्वे चल रहा है, लेकिन मजदूरी न मिलने से मजदूरों का आक्रोश बढ़ गया है। पिछले 3 माह में 70 से ज्यादा गांवों में काम रुके हुए है। प्रशासन दबाव डाल रहा है, और मजदूर सवाल पूछ रहे हैं ? कर्मचारियों और प्रधानो का गांव में घूमना मोहाल हो गया है गांवों में मजदूर अक्सर घेर ले रहें हैं , और किसी के पास सरकार के नकारेपन का कोई जवाब नहीं है।

‘राघवेंद्र नारायण ने खुलासा किया कि 2024-25 में सोनभद्र के लिए 150 से अधिक मनरेगा परियोजनाएं स्वीकृत हुईं, जिनमें राशन दुकानें, आंगनबाड़ी भवन और तालाब जैसे तमाम काम शामिल हैं। “लेकिन भुगतान न होने से 50% से ज्यादे कार्य ठप पड़े हैं। मजदूर कहते हैं, ‘पैसा दो, तभी काम करेंगे।’ यह हाल सरकार की नाकामी का आईना है।

राघवेंद्र नारायण ने सरकार पर तंज कसा और कहा कि भाजपा का मनरेगा विरोधी, मज़दूर विरोधी, और रोज़गार विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है । कांग्रेस ने मनरेगा के तहत 14.28 करोड़ ग्रामीण मजदूरों को रोजगार का हक दिया था। मगर भाजपा इसे खत्म करने पर तुली है। 2023-24 में उत्तर प्रदेश का मनरेगा बजट सिर्फ 3.04% बढ़ा, जो देश में सबसे कम है, जबकि तमिलनाडु में यह 7.89% था। 2022-23 में 5.53 करोड़ जॉब कार्ड हटाए गए, जिसमें गरीबों का हक छीना गया। यह मजदूरों के साथ विश्वासघात है।15 दिन में भुगतान देने की मांग की है , वरना सड़कों पर परिणाम भुगतने को तैयार रहें ।

राघवेंद्र ने प्रदेश की योगी सरकार और आयुक्त से मांग की, सोनभद्र के मजदूरों का 32 करोड़ रुपये से ज्यादा का बकाया 15 दिनों में चुकाएं। हमारे मेहनतकश भाई-बहनों और उनके बच्चों का भविष्य खतरे में है। अगर सरकार चुप रही, तो हमारी पार्टी मजदूरों और कर्मचारियों के साथ मिलकर सड़कों पर उतरेगी और इस अन्याय के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ेगी।

Previous Post

सड़क पार कर रहे बुजुर्ग ब्यक्ति पिकअप के चपेट में आने से हुए घायल।

Next Post

अग्नि मंथन के जरिए निकली ज्वाला से हवन कुंड में लगी आग, दी गई आहुति-विराट रुद्र महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने की यज्ञ मंडप की परिक्रमा।

Rajesh Goswami

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

March 28, 2025
अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

December 22, 2025
क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

April 7, 2025
अत्यधिक बरसात के कारण कल 1 से 8 तक विद्यालय बन्द रहेगा, मुकुल पांडेय।

अत्यधिक बरसात के कारण कल 1 से 8 तक विद्यालय बन्द रहेगा, मुकुल पांडेय।

August 4, 2025

कचहरी गेट पर दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन।

0

बैंक में केवाईसी के लिए कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहे किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

0

शांति लाज के सामने से स्पलेंडर बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ

0

छात्र नेता अभिषेक अग्रहरी के नेतृत्व में ओबरा अधिशासी अधिकारी को ओबरा नगर के प्रमुख सुविधाओं व भ्रष्टाचार के मामले को लेकर सौंपा ज्ञापन।

0
समय से पंचायत चुनाव न होने की स्थिति में निर्वाचित प्रधानों को ही बनाया जाए प्रशासक।

समय से पंचायत चुनाव न होने की स्थिति में निर्वाचित प्रधानों को ही बनाया जाए प्रशासक।

April 30, 2026
चक्रवाती तूफान का कहर 24 घण्टा से बिजली सप्लाई बंद कई जगह पोल तार जमीनदोज।

चक्रवाती तूफान का कहर 24 घण्टा से बिजली सप्लाई बंद कई जगह पोल तार जमीनदोज।

April 30, 2026
बीजपुर में शराब माफियाओं की मनमानी: तय समय के बाद ऊंचे दाम पर धड़ल्ले से बिक्री, प्रशासन मौन ।।

बीजपुर में शराब माफियाओं की मनमानी: तय समय के बाद ऊंचे दाम पर धड़ल्ले से बिक्री, प्रशासन मौन ।।

April 30, 2026
हत्या में दोषी दंपती को सश्रम आजीवन कारावास की सजा।

हत्या में दोषी दंपती को सश्रम आजीवन कारावास की सजा।

April 30, 2026

Recent News

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio