रामप्रवेश गुप्ता

बीजपुर (सोनभद्र) जरहा वन रेंज क्षेत्र के डोडंहर पुनर्वास सिरसोती नकटू आदि गाँवों में पिछले कुछ दिनों से एक लकड़बग्घे ने आतंक मचा रखा है । इन गाँवों के रहवासी लकड़बग्घे के भय से आतंकित हैं अब तक लकड़बग्घे के हमले से तीन लोग घायल हो चुके हैं जिनमे से कुछ का इलाज अभी भी जारी है । इसी बीच मंगलवार की रात्रि डोडहर गाँव के टोला बेलहवा में सुनीता देवी पत्नी विजय कुमार बैगा उम्र 34 वर्ष को लकड़बघ्घा ने हमला कर घायल कर दिया चीख पुकार पर जुटे परिजनों ने लाठी डंडा मार कर भगाया तब लोगों ने राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार महिला ने दो सुकर के बच्चों को पाल रखा है देर रात्रि में पहुंचे लकड़बग्घे ने पहले सुकर के बच्चों पर हमला किया आवाज सुन महिला घर से बाहर निकली ही थी कि खूंखार लकडबग्घे ने महिला पर हमला कर दिया । चीख पुकार पर जुटे परिजनों ने किसी तरह लाठी डंडा पीट कर महिला को उसके चंगुल से छुड़ाया। परिजनों ने तत्काल घायल महिला को अस्पताल पहुचाया जहां उसका उपचार जारी है।
बताया गया कि लकड़बग्घे के हमले से सुकर के बच्चे भी घायल पड़े हैं। खूंखार लकड़बग्घे के हमले से ग्रामीण दहशत में हैं ।










