उपेंद्र तिवारी

दुद्धी, सोनभद्र।काफ़ी गहमा -गहमी के बीच मंगलवार को कड़े सुरक्षा व्यवस्था में सिविल बार एसोसिएशन के हुए वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर प्रभु सिंह कुशवाहा ने बाजी मार ली तो वहीं सचिव पद महेंद्र जायसवाल विजयी घोषित किए गए।मुख्य चुनाव अधिकारी ने परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि अध्यक्ष पद पर प्रभु सिंह कुशवाहा को 30 मत मिले। उन्होंने अपने निकततम प्रतिद्वंद्धी शिव शंकर प्रसाद मात्र 4 मतों से हराया। शिव शंकर प्रसाद को 26 मत प्राप्त हुए तथा प्रदीप श्रीवास्तव को 24 मत मिले।सचिव पद के लिए महेंद्र जायसवाल को 37 मत मिले जबकि रामेश्वर राव को 27 मत तो वहीं जवाहर लाल को 15 मत प्राप्त किए।










