
घोरावल सोनभद्र। स्थानीय नगर एवं क्षेत्र में भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर जयंती मनाया गया व घोरावल के वार्ड नो 01 में आंबेडकर चेतना के कार्यकर्ताओं द्वारा भी बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर का जन्म दिन मनाया गया। अंबेडकर चेतना के अध्यक्ष मिलिंद कुमार ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कहा कि बाबा साहेब ने अपना पूरा जीवन वंचितों व शोषितों के उत्थान के लिए समर्पिंत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब का व्यक्तित्व एक विकसित देश की परिकल्पना में सदैव हम सभी का मार्ग प्रशस्त करेगा। और जिस प्रकार गीता रामायण को चलचित्र के द्वारा प्रसारित किया जाता हैं उसी तर्ज पर संविधान को भी प्रसारित किया जाना चाहिए जिसमें शोषित समाज को भी उनके अधिकारों की जानकारी मिल सके कार्यक्रम के दौरान मिलिंद रावत महेश रावत कमलेश कुमार रितेश रावत सूरज रावत शिवम् गौतम सत्य प्रकाश यादव सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता रहे।










