मिलिन्द कुमार

घोरावल सोनभद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में बुधवार को भारत सरकार की बीएमजीएफ नेशनल टीम ने औचक निरीक्षण किया। टीम ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का भी दौरा किया। साथ ही ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता मिशन दिवस की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान टीम ने सीएचसी की साफ-सफाई और कायाकल्प की स्थिति पर संतोष जताया। हालांकि, कुछ स्थानीय लोगों ने अस्पताल में चिकित्सकों की कमी का मुद्दा उठाया। उन्होंने विशेषज्ञ डॉक्टरों के पद खाली होने की जानकारी दी। लोगों ने लैब टेक्नीशियन और रेडियोलॉजिस्ट की कमी से होने वाली परेशानियों से भी टीम को अवगत कराया। निरीक्षण के समय एसीएमओ डॉ. गुलाब शंकर,सीएचसी अधीक्षक डॉ. नरेंद्र सरोज समेत डॉ. प्रशांत पाल, डॉ. एपी सिंह और डॉ. प्रवेश कुमार मौजूद थे। इनके अलावा फार्मासिस्ट राजीव कुमार, अमित कुमार सिंह, आशीष शुक्ला सहित सभी फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स और सीएचओ भी उपस्थित रहे।










