रविशंकर पांडेय

विकास खंड बभनी के बभनी मोड़ स्थित सार्वजनिक शौचालय में जाने वालों से रुपया वसूला जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर अवैध वसूली बन्द कराने की मांग की है।
विकास खंड बभनी के बभनी मोड़ चोराहे नाॅर्दन कोलफील्ड्स, सिंगरोली द्वारा सुलभ शौचालय 4 वर्ष पूर्व बनाया गया है। इसका संचालन सुलभ इंटरनेशनल,,सोशल सार्वजनिक आर्गनाइजेशन द्वारा केयर टेकर रख कर संचालित किया जा रहा है। मार्च तक यह पुर्ण रुप से निःशुल्क रुप से चल रहा था।मगर अप्रैल माह से केयर टेकर द्वारा सुलभ शौचालय द्वारा 5 और 10 रुपये वसूला जा रहा है। इस बाबत केयर टेकर से पूछा गया तो बताया साहब ने बोला है कि व्यवस्थापक द्वारा सार्वजनिक शौचालय द् यूज करने वाले लोगों से पैसा वसूलने के लिए कहा गया है।आस पास के रहने वाले लोग खूले में शौच जाने के लिए मजबूर हो गये।
आक्रोशित स्थानीय ग्रामीण सुनील कुमार,शत्रुधन,प्रदीप कुमार,बनवारी लाल,रमेश कुमार,दानिश,राजू खान,जलालूद्दीन, दयाशंकर, उमाकांत, संतोष कुमार आदि ने सुलभ शौचालय के सामने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी का ध्यानाकर्षित करते हुए सार्वजनिक सुलभ शौचालय से अवैध वसूली बन्द करने की मांग की है
इस सम्बन्ध में व्यवस्थापक सी पी सिंह को फोन किया गया तो उन्होंने फोन उठाने की जहमत भी नहीं की इससे साबित होता है कि सार्वजनिक शौचालय से अवैध वसूली की जा रही है।









