
संतोष कुमार नागर
सोनभद्र। प्रगति शील मानव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रेम चंद बिंद के सानिध्य में प्रदेश व्यापी अति पिछड़ा आरक्षण रथयात्रा का आगमन ०९ अप्रैल को सोनभद्र में होने जा रहा है। दो-दिवसीय सोनभद्र की यात्रा में यहां के विभिन्न गांवों में समाज हित में जागरूकता संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया है।इसकी जानकारी प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष बिजली प्रसाद निषाद ने दी है।










