• सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
Gnews 24 Live- Sonebhadra
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
Gnews 24 Live- Sonebhadra
No Result
View All Result

बर्दाश्त नहीं अराजकता, उत्पीड़न:- डॉ परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव* “पुष्कर”

Rajesh Goswami by Rajesh Goswami
March 29, 2025
in सोनभद्र
0
बर्दाश्त नहीं अराजकता, उत्पीड़न:- डॉ परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव* “पुष्कर”
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • बर्दाश्त नहीं अराजकता, उत्पीड़न:- डॉ परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव* “पुष्कर”
    ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने भरी हुंकार
    -पत्रकारिता धर्म आधारित नहीं अपितु समाज, साहित्य संविधान और मानवता आधारित हो-
    कमाल अहमद
    -गोष्ठी में चला विधिक साक्षरता और जागरूकता अभियान भी
    अंत में पत्रकारों के संरक्षक रहे स्वर्गीय मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी के प्रति अर्पित की गई श्रद्धांजलि

संतोष कुमार नागर

ओबरा (सोनभद्र)। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संगठनात्मक क्रियाकलापों को और अधिक तेज तथा प्रभावी बनाने तथा नव ऊर्जा प्रदान करने के लिए शुक्रवार को दो चरणीय बैठक ओबरा स्थित किड्स केयर स्कूल के सभागार में आयोजित हुआ। बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र नीरव ने सामयिक और बुनियादी विसंगतियों पर फोकस करते हुए निर्भीक पत्रकारिता का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष डॉ परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव “पुष्कर” ने कहा कि गांव-गांव, ब्लॉक, तहसील, विधान सभाओं तक मुहिम चलाना होगा ताकि न्याय से कोई वंचित न रहे। उन्होंने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए बैठक के दौरान दर्जनों पत्रकार को संगठन की सदस्यता दिलाई। समारोह का संचालन कर रहे पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार, अधिवक्ता सुधाकर मिश्रा ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन कल भी आम जनों की समस्या मूलभूत आवश्यकताओं, या उत्पीड़न, चाहे आमजनों का हो या पत्रकारों का, सदैव अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर आन्दोलनात्मक तौर पर या कलम की धार पर बेबाकी से आवाज उठाता रहा है। मंचासीन वरिष्ठ पत्रकार एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारी सरदार एसपी तनेजा ने कहा कि पत्रकारिता समाज और देश का प्रखर प्रहरी है इसे हर हाल में अपनी गरिमा और कर्तव्य का निर्वहन करना ही होगा और सच मायने में इसे ही पत्रकारिता मिशन कहा जाता है। किड्स केयर स्कूल के निदेशक सरदार अमरदीप सिंह ने कहा कि पत्रकारिता धर्म एक ऐसी निःस्वार्थ भावना वाली तपस्या है जिसे करना किसी साधना से कम नहीं है और आज इस संगोष्ठी में बैठे पत्रकार समाज और देश की दशा दिशा पर साधना कर रहे हैं। वरिष्ठ पत्रकार कमाल अहमद ने गोदी मीडिया का बहिष्कार करते हुए कहा की पत्रकारिता धर्म आधारित नहीं अपितु समाज, साहित्य संविधान और मानवता आधारित होनी चाहिए तभी जाकर हम एक स्वस्थ समाज, स्वस्थ राजनीति समेत समृद्ध राष्ट्र अपनी अगली पीढ़ी को दे सकते हैं। इसी कड़ी में नीरज कुमार पाठक ने कहा कि आज के दौर में पत्रकार ही पत्रकार का उत्पीड़न करते और करवाते हैं।उत्तम सिंह ने कहा कि पत्रकार उत्पीड़न और अराजकतावादी तत्वों के खिलाफ संगठित मुहिम चलाने का आह्वान करते हुए अपने अनुभवों को साझा करते हुए पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ मोर्चा खोलने पर बल दिया। पत्रकार संतोष कुमार नागर ने कहा कि पत्रकारिता समाज और देश हित में होनी चाहिए। पत्रकार को सच को सच और झूठ को झूठ लिखने में कतई संकोच नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के हित में किसी भी तरह की समस्याओं से निजात दिलाने हेतु आर्थिक सहायता कोष योजना लागू करने की आवश्यकता है।जगदीश तिवारी, राजवंश चौबे, एके गुप्ता, नीरज पाठक, विवेकानंद मिश्रा,शमशाद आलम, इमरान खान, संतोष कुमार नागर, ज्ञानदास कन्नौजिया,रामरुप शुक्ला, कमलेश विश्वकर्मा,ईश्वर प्रसाद आदि पत्रकारों ने सामाजिक परिवेश में स्वस्थ, स्वच्छ और निरपेक्ष पत्रकारिता पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में जनपद के वरिष्ठ पत्रकार एवं मीडिया फोरम आफ इंडिया के संरक्षक रहे स्वर्गीय मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी के प्रति दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।संगोष्ठी समापन पर विधिक मित्र कमाल अहमद ने पत्रकारों के बीच विधिक साक्षरता और जागरूकता अभियान भी चलाया।
इस अवसर पर रिजवान अहमद, अजीत सिंह, कन्हैया कुमार केशरी, विकास कुमार, अरविंद कुशवाहा समेत दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।

Previous Post

मुस्लिम समुदाय ने अदा की अलविदा जुम्मा की नमाज।

Next Post

पन्नूगंज के पूर्व एसओ समेत 7 लोग कोर्ट में तलब।

Rajesh Goswami

Rajesh Goswami

Next Post
पन्नूगंज के पूर्व एसओ समेत 7 लोग कोर्ट में तलब।

पन्नूगंज के पूर्व एसओ समेत 7 लोग कोर्ट में तलब।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

March 28, 2025
अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

December 22, 2025
क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

April 7, 2025
अत्यधिक बरसात के कारण कल 1 से 8 तक विद्यालय बन्द रहेगा, मुकुल पांडेय।

अत्यधिक बरसात के कारण कल 1 से 8 तक विद्यालय बन्द रहेगा, मुकुल पांडेय।

August 4, 2025

कचहरी गेट पर दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन।

0

बैंक में केवाईसी के लिए कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहे किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

0

शांति लाज के सामने से स्पलेंडर बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ

0

छात्र नेता अभिषेक अग्रहरी के नेतृत्व में ओबरा अधिशासी अधिकारी को ओबरा नगर के प्रमुख सुविधाओं व भ्रष्टाचार के मामले को लेकर सौंपा ज्ञापन।

0
दो बाइकों की टक्कर में एक कि मौत, दो घायल।

दो बाइकों की टक्कर में एक कि मौत, दो घायल।

March 3, 2026
मधुपुर में पत्रकारों के साथ धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह।।

मधुपुर में पत्रकारों के साथ धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह।।

March 3, 2026
पुलिस का अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान ज़ारी।

पुलिस का अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान ज़ारी।

March 3, 2026
आबकारी विभाग की छापेमारी, 40 लीटर कच्ची शराब और 350 किलो लहन बरामद।

आबकारी विभाग की छापेमारी, 40 लीटर कच्ची शराब और 350 किलो लहन बरामद।

March 3, 2026

Recent News

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio