सौरभ श्रीवास्तव / उपेंद्र तिवारी

** सोनभद्र में दुद्धी कोतवाली अंतर्गत मझौली के शिव पहाड़ी मोड़ के समीप कथित बोलेरो के धक्के के बाद एल्यूमिनियम लेकर कोलकाता जा रही ट्रेलर अनियंत्रित होकर किराना दूकान में जा घुसा गनिमत रहा इस दौरान बाहर बैठे लोग इसके चपेट में नहीं आये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बोलेरो चालक को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया और राहत बचाव में जुट गए।
**मिली जानकारी अनुसार रेणुकूट हिण्डाल्को से एल्यूमिनियम लेकर कोलकाता जा रहा ट्रेलर दुद्धी क्षेत्र के मझौली शिव पहाड़ी मोड़ पर कथित अचानक सामने से बोलेरो ने धक्का मार दिया जिससे अनियंत्रित होकर वाहन किराना दूकान में जा घुसा जिससे दूकान मकान क्षतिग्रस्त हो गया साथ ही एक मोटरसाइकिल मामूली तौर पर क्षतिग्रस्त हुई। गनिमत रहा दूकान के बाहर बैठे लोग इसके चपेट में नहीं आये नहीं तो बड़ी दूर्घटना घट सकती थी। बताया जा रहा की ट्रेलर चालक के सूझबूझ से की लोगों की जान बच गई।










