रामप्रवेश गुप्ता

बीजपुर (सोनभद्र) नधिरा उपकेंद्र के बखरिहवा फीडर अंतर्गत महुली ग्राम पंचायत के टोला जलजलिया में दो महीने से 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जला पड़ा है जिससे बस्ती के लगभग 50 घरों में अंधेरा पसरा पड़ा है बिजली के अभाव में पेयजल की किल्लत के साथ यूपी बोर्ड परीक्षा में बच्चों की पढ़ाई लिखाई चौपट हो रही है।ग्रामीणों ने इसकी शिकायत 1912 टोल फ्री नम्बर पर किया लेकिन दो महीने बाद भी मामला अधर में ही लटका पड़ा है। ग्रामीण लक्ष्मण यादव, रामसागर, राधेश्याम, अवधेश, लल्लू गुप्ता, लाल प्रताप, विष्णुकांति, संतलाल, व काशी राम सहित अनेक ने बताया कि जेई बिहारी लाल से बार बार बात की गयी लेकिन केवल आज कल का बहाना बनाया जा रहा है। इस बाबत एसडीओ म्योरपुर शिवम गुप्ता ने कहा कि हमको जानकारी नही थी अब हुई है एक दो दिन में लगवा दिया जाएगा।










