मिलिन्द कुमार

घोरावल-सोनभद्र घोरावल तहसील स्थित मसीआदिनाथ गांव में विधायक डॉ अनिल कुमार मौर्य ने शनिवार को कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने पंचायत भवन की बाउंड्री वॉल का भूमि पूजन भी किया।
गांव में पिछले महीने अमृत सरोवर, इंटरलॉकिंग और आरसीसी का निर्माण कार्य पूरा हुआ था। इन सभी का लोकार्पण विधायक के हाथों संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान रमेश प्रसाद ने विधायक से दो नई मांगें रखीं। उन्होंने अमृत सरोवर में नहर से पानी लाने के लिए पक्की नाली और विद्यालय में बाउंड्री वॉल बनाने का अनुरोध किया। कार्यक्रम का संचालन रोहित कुमार त्रिपाठी ने किया।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र मौर्य, मंडल अध्यक्ष मनीष पटेल और जिला कार्यकारिणी सदस्य दिलीप मौर्य मौजूद थे। कृष्णा पटेल, राहुल पटेल, धीरेंद्र पटेल और रामनरेश यादव भी उपस्थित रहे। तिलौली के ग्राम प्रधान आनंद पटेल, सरवट के ग्राम प्रधान अरविंद कुमार और औराही के ग्राम प्रधान सहित सैकड़ों ग्रामीण भी कार्यक्रम में शामिल हुए।










