• सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
Gnews 24 Live- Sonebhadra
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
Gnews 24 Live- Sonebhadra
No Result
View All Result

जामवंती पाण्डेय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में मड़िहान की टीम बनी विजेता।

Rajesh Goswami by Rajesh Goswami
December 29, 2024
in सोनभद्र
0
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

घोरावल सोनभद्र

जिले के घोरावल तहसील क्षेत्र के महुआंव पांडेय ग्राम पंचायत में आयोजित स्व. जामवंती पांडेय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता 2024 में रविवार को हुए फाइनल मुकाबला हुआ। प्रतियोगिता में मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही और मध्यप्रदेश की 30 टीमों ने प्रतिभाग किया।टॉस जीतकर महुआंव पांडेय ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी मड़िहान की टीम के खिलाड़ियों ने निर्धारित 12 ओवरों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 143 रन बनाए। जवाब में उतरी जामवंती पांडेय स्पोर्टिंग क्लब महुआंव पांडेय की पूरी टीम 10 ओवरों में ही 60 रन पर आल आउट हो गयी। इस मैच के मैन ऑफ द मैच मड़िहान टीम के गोलू कुमार रहे, जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 51 रनों की लाजवाब पारी खेली। मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार महुआंव पांडेय के गोलू द्विवेदी रहे, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ विधि विधान से आचार्य नारायण धर पवन धर शिवम् धर सहित अन्य आचार्य गण द्वारा माला फूल शंखनाद व मंत्रोच्चार से किया गया। इसके बाद केक व फीता काटा गया। इसके बाद खिलाड़ियों से परिचय अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आयोजक चन्द्र शेखर पाण्डेय द्वारा माल्यार्पण अंगवस्त्र स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इसके साथ अध्यक्ष द्वारा नकद पुरस्कार भी दिया गया।मुख्य अतिथि पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य विजय विक्रम सिंह और स्व जामवंती पांडेय स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष चंद्रशेखर पांडेय ने विजेता टीम मड़िहान को ट्रॉफी व 25000 रूपए और उपविजेता टीम महुआंव पांडेय को ट्रॉफी व 15000 रूपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विनोद कुमार पांडेय और विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक रमेशचंद्र दुबे ने मैन ऑफ द सीरीज गोलू द्विवेदी को पुरस्कार स्वरूप रेंजर साईकल व शील्ड प्रदान किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने खेल को जीवन का अनिवार्य हिस्सा बताते हुए कहा कि गांवों में इस तरह के खेल प्रतियोगिता से ग्रामीण युवकों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए अवसर मिलता है और उनके खेल को और बेहतर करने में मदद मिलता है। इस मौके पर सीओ सदर चारू द्विवेदी, कोन के बीडीओ जितेंद्रनाथ दुबे, डाला सीमेंट के प्रबंधक देवेंद्र कुमार तिवारी, कांग्रेस नेता राजेश द्विवेदी, तहसील अधिवक्ता समिति के पूर्व अध्यक्ष रामअनुजधर द्विवेदी, अखिलेश तिवारी,रामजी, कृष्णधर, सुरेश, रजनीश पांडेय, सुशील,दीपक केशरवानी, अखिलेश तिवारी, मयंक बाजपेयी, राधेश्याम सिंह इत्यादि मौजूद रहे।

Previous Post

दुद्धि ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक सम्पन्न।

Next Post

संकट मोचन मंदिर पर नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष दीपक शाह एवं वीरेंद्र चौधरी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत।

Rajesh Goswami

Rajesh Goswami

Next Post

संकट मोचन मंदिर पर नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष दीपक शाह एवं वीरेंद्र चौधरी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

March 28, 2025
अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

December 22, 2025
क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

April 7, 2025
अत्यधिक बरसात के कारण कल 1 से 8 तक विद्यालय बन्द रहेगा, मुकुल पांडेय।

अत्यधिक बरसात के कारण कल 1 से 8 तक विद्यालय बन्द रहेगा, मुकुल पांडेय।

August 4, 2025

कचहरी गेट पर दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन।

0

बैंक में केवाईसी के लिए कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहे किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

0

शांति लाज के सामने से स्पलेंडर बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ

0

छात्र नेता अभिषेक अग्रहरी के नेतृत्व में ओबरा अधिशासी अधिकारी को ओबरा नगर के प्रमुख सुविधाओं व भ्रष्टाचार के मामले को लेकर सौंपा ज्ञापन।

0
दो बाइकों की टक्कर में एक कि मौत, दो घायल।

दो बाइकों की टक्कर में एक कि मौत, दो घायल।

March 3, 2026
मधुपुर में पत्रकारों के साथ धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह।।

मधुपुर में पत्रकारों के साथ धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह।।

March 3, 2026
पुलिस का अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान ज़ारी।

पुलिस का अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान ज़ारी।

March 3, 2026
आबकारी विभाग की छापेमारी, 40 लीटर कच्ची शराब और 350 किलो लहन बरामद।

आबकारी विभाग की छापेमारी, 40 लीटर कच्ची शराब और 350 किलो लहन बरामद।

March 3, 2026

Recent News

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio