राजेश तिवारी / अजित सिंह ( संवाददाता)
ओबरा/ सोनभद्र -ओबरा तापीय परियोजना निगम और नगर पंचायत ओबरा के बीच भूमि विवाद लगातार गहराता जा रहा है। तापीय परियोजना निगम ने नगर पंचायत को स्पष्ट निर्देश दिया है कि निगम की स्वामित्व वाली भूमि पर कोई भी कार्य करने से पहले अनिवार्य रूप से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) लिया जाए।
हाल ही में नगर पंचायत द्वारा तापीय परियोजना की सुरक्षा दीवार के पास बिना अनुमति के एक शेड का निर्माण किया जा रहा था। जिसे परियोजना अधिकारियों ने तुरंत रोक लगा दी थी । जहाँ मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि सहित कर्मचारी मौजूद थे लेकिन उनके द्वारा परियोजना अधिकारियों के निर्देशों का पालन नहीं किया गया।
यह पहला मामला नहीं है जब नगर पंचायत ने परियोजना निगम की भूमि पर बिना अनुमति के निर्माण कार्य कराया जा रहा हो। नगर पंचायत ने परियोजना की भूमि पर सड़क, नाली और खड़ंजा जैसे कई विकास कार्य कराए हैं जिस पर परियोजना के अधिकारियों ने कड़ी आपत्ति जताई है।