चोपन सोनभद्र काशीराम आवास वैरियर पर 16 वर्षीय युवती खुशी पुत्री तबरेज़ आलम दो बहनों के आपसी कहासुनी में गुस्से आकर घर मे फांसी लगा ली। बहुत बुलाने के बाद सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां दो बहनों के बीच हुए मामूली विवाद के बाद 16 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, चोपन थाना क्षेत्र के कांशीराम आवास, चोपन बैरियर स्थित बस्ती में रहने वाली 16 वर्षीय खुशी पुत्री तरबेज आलम का अपनी बहन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद वह आहत होकर अपने कमरे में चली गई और घर के अंदर फांसी लगा ली।
काफी देर तक खुशी के दिखाई न देने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान जब परिजन कमरे में पहुंचे तो उसे फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोपन ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और परिवार में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची चोपन पुलिस ने आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं सीएचसी चोपन में तैनात डॉ. नवनीत श्रीवास्तव ने बताया कि किशोरी को अस्पताल लाने से मौत हो चुकी थी।








