• सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
Gnews 24 Live- Sonebhadra
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
Gnews 24 Live- Sonebhadra
No Result
View All Result

सीबीआई की रेड भूल फिर शुरू हुआ मौत का परिवहन।

Rajesh Goswami by Rajesh Goswami
June 2, 2026
in सोनभद्र
0
सीबीआई की रेड भूल फिर शुरू हुआ मौत का परिवहन।
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

एनटीपीसी रिहंद ने दोबारा खोला प्रदूषण का नरक सहमे ग्रामीण

​बीजपुर (सोनभद्र)।भ्रष्टाचार और लापरवाही के जिस दलदल पर पिछले साल देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई ने हथौड़ा चलाया था एनटीपीसी रिहंद प्रबंधन ने उसी काले कारोबार को दोबारा हरी झंडी दे दी है।एनटीपीसी के राख बंधे से राख का परिवहन शुरू होते ही पूरे बीजपुर और आस-पास के इलाकों में दहशत खौफ और भारी आक्रोश का माहौल है।ऐसा लग रहा है कि जिम्मेदार अधिकारियों के दिलों से न तो कानून का डर रह गया है और न ही इंसानी जिंदगियों की कोई कीमत बची है।​याद हो कि पिछले वर्ष राख परिवहन में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं,भ्रष्टाचार और नियमों की धज्जियां उड़ाने की गंभीर शिकायतों के बाद सीबीआई की टीम ने एनटीपीसी रिहंद में ताबड़तोड़ छापेमारी की थी।सीबीआई के इस कड़े ऐक्शन के बाद राख का यह जानलेवा परिवहन पूरी तरह ठप हो गया था जिससे क्षेत्रीय जनता ने राहत की सांस ली थी और पर्यावरण को एक नया जीवन मिला था।​लेकिन चंद महीनों की शांति के बाद साठगांठ का खेल फिर शुरू हो चुका है।ग्रामीणों का आरोप है कि जांच की आंच ठंडी पड़ते ही ठेकेदारों और अधिकारियों ने फिर से हाथ मिला लिया है और जनता को उसी प्रदूषण के नरक में दोबारा धकेल दिया गया है।​राख परिवहन शुरू होते ही हर रोज सैकड़ों की तादाद में भारी-भरकम गाड़ियाँ सड़कों पर मौत बनकर दौड़ने लगी हैं।इस खूनी रफ्तार के कारण जिन सड़कों को जनता के टैक्स के पैसों से बनाया गया था ये भारी वाहन उनकी धज्जियां उड़ा रहे हैं।सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं।बेकाबू दौड़ते इन ट्रकों के कारण राहगीरों और स्कूली बच्चों की जान हमेशा हलक में अटकी रहती है।आए दिन होने वाले एक्सीडेंट्स का ग्राफ अब तेजी से ऊपर जाने लगेगा।​ठेकेदारों की मनमानी का आलम यह है कि गाड़ियों को बिना तिरपाल या बिना ढके ही दौड़ाया जा रहा है जिससे सड़कों पर चारों तरफ जहरीली राख बिखर रही है।ग्रामीणो ने कहा कि ​हमारे खेत सफेद हो चुके हैं और रसोई में रखा खाना राख से सन जाता है। यह परिवहन नहीं हमारे बच्चों को धीरे-धीरे मारने की साजिश है।​यह उड़ती हुई फ्लाई ऐश हवा में घुलकर सीधे ग्रामीणों के घरों रसोई और खेतों-खलिहानों पर कब्जा कर रही है। फसलों की बर्बादी तो तय है ही साथ ही हवा में घुलता यह सफेद जहर स्थानीय आबादी को दमा, टीबी, कैंसर और सांस की गंभीर बीमारियों का मरीज बना रहा है।​​करोड़ों रुपए की राख के इस खेल ने एक बार फिर पर्यावरण को सबसे बड़े खतरे में डाल दिया है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि जब मामला देश की सर्वोच्च जांच एजेंसी के रडार पर आ चुका था तो किन नियमों के तहत इस परिवहन को दोबारा हरी झंडी दी गई है क्या अधिकारी किसी बड़े हादसे या फिर से सीबीआई की बड़ी कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं​ग्रामीणों ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि इस जानलेवा राख परिवहन को तुरंत नहीं रोका गया और सड़कों को प्रदूषण मुक्त नहीं किया गया तो वे अपनी जान और बच्चों के भविष्य की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरकर चक्का जाम और उग्र आंदोलन करेंगे।

Previous Post

पत्रकारो को निष्पक्ष पत्रकारिता करने व एकजुट रहने की सलाह दी- विवेक पाण्डेय।

Next Post

सीबीआई की रेड भूल फिर शुरू हुआ मौत का परिवहन।

Rajesh Goswami

Rajesh Goswami

Next Post
सीबीआई की रेड भूल फिर शुरू हुआ मौत का परिवहन।

सीबीआई की रेड भूल फिर शुरू हुआ मौत का परिवहन।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

March 28, 2025
अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

December 22, 2025
क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

April 7, 2025
अत्यधिक बरसात के कारण कल 1 से 8 तक विद्यालय बन्द रहेगा, मुकुल पांडेय।

अत्यधिक बरसात के कारण कल 1 से 8 तक विद्यालय बन्द रहेगा, मुकुल पांडेय।

August 4, 2025

कचहरी गेट पर दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन।

0

बैंक में केवाईसी के लिए कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहे किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

0

शांति लाज के सामने से स्पलेंडर बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ

0

छात्र नेता अभिषेक अग्रहरी के नेतृत्व में ओबरा अधिशासी अधिकारी को ओबरा नगर के प्रमुख सुविधाओं व भ्रष्टाचार के मामले को लेकर सौंपा ज्ञापन।

0
सीबीआई की रेड भूल फिर शुरू हुआ मौत का परिवहन।

सीबीआई की रेड भूल फिर शुरू हुआ मौत का परिवहन।

June 2, 2026
सीबीआई की रेड भूल फिर शुरू हुआ मौत का परिवहन।

सीबीआई की रेड भूल फिर शुरू हुआ मौत का परिवहन।

June 2, 2026
पत्रकारो को निष्पक्ष पत्रकारिता करने व एकजुट रहने की सलाह दी- विवेक पाण्डेय।

पत्रकारो को निष्पक्ष पत्रकारिता करने व एकजुट रहने की सलाह दी- विवेक पाण्डेय।

June 2, 2026
सोनभद्र की कवयित्री डॉक्टर रचना तिवारी को मिला विंध्य गौरव सम्मान।

सोनभद्र की कवयित्री डॉक्टर रचना तिवारी को मिला विंध्य गौरव सम्मान।

June 2, 2026

Recent News

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio