चोपन सोनभद्र ब्लॉक संसाधन केन्द्र चोपन से ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान की रैली जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र मुकुल आनंद पाण्डेय जी के नेतृत्व में ओबरा के बिल्ली गांव,vip रोड,डिग्री कॉलेज चौराहे से होते हुए ब्लॉक संसाधन केंद्र चोपन पर समाप्त हुई। रैली का संयोजन खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश मिश्रा जी द्वारा किया गया।रैली में उच्च प्राथमिक विद्यालय बिल्ली, खैरटियां,कोठा टोला,प्राथमिक विद्यालय बिल्ली मारकुंडी, भलुआ टोला, बिल्ली प्रथम, खैरटिया सहित विभिन्न विद्यालयों के पांच सौ से ज्यादा बच्चों ने प्रतिभाग किया। रैली को संबोधित करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उपस्थित जन समुदाय से अपने अपने 6 से 14 वय वर्ग के पाल्यों का नजदीकी परिषदीय विद्यालयों में नामांकन कराने का अनुरोध किया गया। विद्यालय में शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाओं जैसे निःशुल्क यूनिफॉर्म,बैग ,जूता मोज़ा,स्वेटर हेतु डीबीटी के माध्यम से 1200/- रुपए अभिभावकों के खाते में भेजना,निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण,मध्याह्न भोजन,प्रत्येक विद्यालय में सक्रिय पुस्तकालय,3 से 6 वय वर्ग के बच्चों के लिए बाल वाटिका,स्कूल रेडिनेस जैसी सुविधाओं के बारे में बताया गया।विशिष्ट उपस्थिति खंड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर सुनील कुमार जी की रही ।खंड शिक्षा अधिकारी चोपन महोदय द्वारा बच्चों के शत प्रतिशत नामांकन के साथ नियमित विद्यालय भेजने,आंगनवाड़ी/ बाल वाटिका,दीक्षा एप, मीना मंच, बाल संसद के बारे में बताया गया।राज्य संदर्भ समूह के सदस्य विद्या सागर द्वारा मदर ओरिएंटेशन,इको क्लब और दीक्षा कोर्स के बारे में जानकारी दी गई।आज के इस कार्यक्रम के साथ बेसिक शिक्षा में 39 वर्षों के सफल सेवा के बाद सेवा निवृत्त शिक्षक सरफराज अहमद खां जी के बिदाई और सम्मान कार्यक्रम भी किया गया।जिसमें सरफराज जी के निर्बाध सेवा पर सह शिक्षकों द्वारा अपनी बात रखी गई।इसके साथ स्कूल चलो अभियान और बिदाई समारोह में संत जेवियर पब्लिक स्कूल डाला के प्रबंधक जितेंद्र यादव ,एआरपी ज्ञान प्रकाश,प्रशांत अवस्थी,वंशदीप सिंह, वरिष्ठ संकुल शिक्षक अजीत सिंह,रुद्र प्रसाद मिश्रा रजनीश श्रीवास्तव,अनिरुद्ध यादव,सुनील वर्मा,इंद्रदेव सिंह,राजेश सिंह,राकेश सिंह,सुरेश राम, रामाशंकर ,मैनेजर प्रसाद ,रजनी प्रजापति सहित सभी संकुल शिक्षक उपस्थित रहे ,रैली में विभिन्न विद्यालयों की शिक्षिका अंजू जायसवाल, शीलावती यादव,सविता यादव,सीमा सिंह,मीरा सिंह सहित बहुत सारे शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे ।आज के कार्यक्रम का कुशल संचालन सुमन सिंह और आनंद त्रिपाठी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया ।










