रामप्रवेश गुप्ता

बीजपुर (सोनभद्र)।प्राकृतिक सौंदर्य से सराबोर बीजपुर क्षेत्र के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है।कल-कल बहती अंजीर नदी पर बहुप्रतीक्षित चेक डैम (बांध)के निर्माण को आधिकारिक स्वीकृति मिल गई है।इस खबर के बाद से ही पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और स्थानीय लोगों ने इसे विकास और आस्था की जीत बताया है।अजीरेश्वर महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष और न्यासकर्ता राजेंद्र सिंह बघेल ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि क्षेत्रवासी लंबे समय से इस बांध की मांग कर रहे थे।उन्होंने कहा कि इस चेक डैम के बनने से न केवल जल संरक्षण होगा,बल्कि छठ पूजा और अन्य धार्मिक त्योहारों के अवसर पर श्रद्धालुओं को स्नान ध्यान और बाबा की पूजा-अर्चना में काफी सहूलियत होगी।मंदिर समिति ने इस पुनीत कार्य को धरातल पर उतारने के लिए सामूहिक प्रयासों की सराहना की है।अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बघेल ने विशेष रूप से आयुक्त विंध्याचल मंडल मिर्जापुर शक्तिनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण,
डॉ.धर्मवीर तिवारी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्य साडा,
के.सी.जैन सदस्य साडा,ओम प्रकाश गोयल वरिष्ठ समाजसेवी,मान सिंह गोंड ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर का ह्रदय से धन्यवाद किया है।राजेंद्र सिंह बघेल ने क्षेत्रवासियों की ओर से सभी सहयोगियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए बाबा अजीरेश्वर नाथ से प्रार्थना की कि वे सभी पर अपनी असीम कृपा बनाए रखें।उन्होंने कहा,”यह सिद्ध अजीरेश्वर भोले बाबा का ही आशीर्वाद है कि सभी के संयुक्त प्रयासों से यह पुनीत कार्य सफल होने जा रहा है।”








