कमाल अहमद

- न्यायाधीशों ने किया बाल सम्प्रेक्षण गृह किशोर मिर्जापुर का दौरा *
- मिले 49 किशोर आवासित, सोनभद्र के 15 विधि के विरूद्ध आवासित बालकों से उनके मामले एवं समस्याओं पर की पूछताछ।
सोनभद्र । उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशानुसार सोमवार 30 मार्च 2026 को समिति के सदस्यगण अमित वीर सिंह, अपर जनपद न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो), न्यायाधीश राहुल, सिविल जज, सी०डि०/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जनपद सोनभद्र, श्रीमती इन्दू वर्मा, प्रधान मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड, सोनभद्र ने राजकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) मीरजापुर का निरीक्षण किया ।
बाल सम्प्रेक्षण गृह, मिर्जापुर में बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएँ और उनके संरक्षण हेतु योजना प्ली बार्गेनिंग, शिक्षा का अधिकार, नशा उन्मूलन, सम्प्रेक्षण गृह में निरूद्ध किशोरों के कौशल विकास हेतु चलायी जा रही योजनाओं बालकों से सम्बन्धित नालसा स्कीम के संबंध में प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया।
जनपद सोनभद्र में राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) संचालित न होने से संबंधित विधि विरूद्ध में बालक जनपद मीरजापुर में स्थित राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) में आवासित किये जाते है। निरीक्षण के दौरान राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) के प्रभारी सहायक अधीक्षक विजय कुमार राय एवं अन्य स्टॉफ उपस्थित रहें।
निरीक्षण के दौरान राजकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) मीरजापुर में कुल 49 किशोर आवासित है। सोनभद्र के 15 विधि के विरूद्ध आवासित बालकों से उनके मामले एवं समस्याओं के बारे में पूछताछ किया गया। विरुद्ध बालकों ने बताया कि उन्हे राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) मीरजापुर में किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं है, स्वास्थ्य ठीक है तथा खाने पीने का सामान निर्धारित मीनू के अनुसार प्राप्त होता है। उक्त सभी बालकों से किशोर न्याय अधिनियम के तहत चल रही उनकी जाँच की प्रगति के संबंध में पूछ-ताछ किया गया तथा उनसे संबंधित मामलों में पैरवी हेतु अधिवक्ता उपलब्ध है अथवा नहीं इस संबंध में भी उनसे जानकारी ली गई।
प्रभारी सहायक अधीक्षक विजय कुमार राय, को निर्देशित किया गया कि सफाई आदि की व्यवस्था प्रतिदिन कराना सुनिश्चित करें तथा किशोरों के भोजन आदि की व्यवस्था, उनके पढ़ाई, चिकित्सा, खेलने व मनोरंजन आदि का प्रबन्ध नियमानुसार सुचारू रूप से करना सुनिश्चित करें। जानकारी सिविल जज राहुल, सी०डि०/सचिव (पूर्ण कालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र ने दी है।
( बाक्स)
सोनभद्र। उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र के आदेशानुसार सोमवार 30 मार्च 2026 को जिला कारागार, सोनभद्र में अमित कुमार-III. सिविल जज, सी०डि०, सोनभद्र ने मासिक जेल लोक अदालत का आयोजन किया। निरीक्षण के दौरान, अरूण कुमार मिश्र, जेल अधीक्षक, जेलर, अरविन्द कुमार सिन्हा, उप कारापाल शशांक पटेल, गौरव कुमार एवं जय प्रकाश, असिस्टेंट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल सोनभद्र उपस्थित रहे।
* सोनभद्र कारागार: मासिक जेल लोक अदालत में 3 मामले निस्तारित *
सोनभद्र। जिला कारागार सोनभद्र में सोमवार 30 मार्च 2026 को आयोजित मासिक जेल लोक अदालत में अमित कुमार-III, सिविल जज, सी०डि०, सोनभद्र द्वारा कुल 10 मामले चिन्हित किये गये थे जिसमे से 06 मामलों में 03 अभियुक्तों ने जुर्म स्वीकृति के आधार पर जेल लोक अदालत में अपना मामला निस्तारित कराया।
यह जानकारी राहुल, सिविल जज सी०डि०/सचिव (पूर्ण कालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र ने दी है।










