रामप्रवेश गुप्ता

बीजपुर(सोनभद्र)दुधहिया मंदिर परिसर में चल रही संगीतमय श्रीरामकथा के छठवें दिन मंगलवार को राम जानकी विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालुजन निहाल हो गए और जमकर थिरके।कथा वाचक राममोहन दास रामायणी ने जब पुष्प वाटिका में राम सीता के नैनो के मिलन का वर्णन सुनकर भक्त खुशी से झूम उठे और बताया कि देश के कोने कोने से आए राजाओ से जब शिव का धनुष उठा तक नही तो गुरु की आज्ञा पाकर राम ने शिव धनुष को उठाकर तोड़ डाला शर्त के अनुसार माता जानकी ने श्रीराम को वर माला पहना कर अपने पति के रूप में चुना।इस दौरान कथा वाचक ने सुंदर भजन”मुझे मेरे दाता बहुत कुछ दिया हैं”तेरा सुक्रिया हैं तेरा सुक्रिया हैं” “तेरी मंद मंद मुस्कनिया पर बलिहार राघव जी”
के द्वारा उपस्थित श्रोताजनो को भाव विभोर कर दिया।मंत्रोउपचारन के साथ राम जानकी विवाह संपन्न हुआ।इस मौके पर राजेन्द्र सिंह बघेल,ब्लाक प्रमुख म्योरपुर मानसिंह गोड़,डॉ सुधीर,डॉ गिरजा शंकर पांडेय,दिनेश शुक्ला,इन्द्रेश सिंह,यसवंत सिंह,एस पी दुबे, श्रीराम यादव,रामकृत गुप्ता,सहित सैकड़ो श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित रहे।










