• सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
Gnews 24 Live- Sonebhadra
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
Gnews 24 Live- Sonebhadra
No Result
View All Result

बीजपुर के महुवाबाड़ी में खौफनाक वारदात: पति ने पत्नी पर किया सब्बल से वार, मौत ।।

Rajesh Goswami by Rajesh Goswami
March 25, 2026
in सोनभद्र
0
बीजपुर के महुवाबाड़ी में खौफनाक वारदात: पति ने पत्नी पर किया सब्बल से वार, मौत ।।
0
SHARES
32
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रामप्रवेश गुप्ता

बीजपुर (सोनभद्र) स्थानीय थाना क्षेत्रान्तर्गत सिरसोती ग्राम पंचायत के महुवाबाड़ी में मंगलवार की देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दिया । मामूली विवाद ने ऐसा खौफनाक रूप ले लिया कि एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दिया। इस जघन्य वारदात से क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान सुमन कुमारी (26 वर्ष) पत्नी कन्हैया, निवासी महुवाबाड़ी ग्राम सिरसोती, थाना बीजपुर के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सुमन की शादी आश्रम मोड़ निवासी कन्हैया से हुई थी, लेकिन लंबे समय से दोनों के बीच संबंध मधुर नहीं थे। पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते सुमन कई वर्षों से अपने पति को छोड़कर अपनी मां के साथ महुवाबाड़ी में रह रही थी।
हालांकि, कुछ महीनों पूर्व आपसी सहमति से कन्हैया भी महुवाबाड़ी आकर रहने लगा था। दंपत्ति के चार छोटे-छोटे बच्चे हैं, जो अब इस दर्दनाक घटना के बाद बेसहारा हो गए हैं।

मंगलवार की रात बना मौत का मंजर
घटना मंगलवार की रात लगभग 11 बजे की बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि रात्रि में सुमन अपना मोबाइल चला रही थी, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते यह मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि पति कन्हैया ने अपना आपा खो दिया।
आरोप है कि गुस्से में आकर कन्हैया ने घर में रखे सब्बल (लोहे का रॉड) से सुमन के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। इतना ही नहीं, उसने सब्बल से शरीर के अन्य हिस्सों पर भी वार किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही लहूलुहान हो गई।

अस्पताल में हुई मौत, इलाके में दहशत
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची बीजपुर पुलिस ने घायल सुमन को एनटीपीसी रिहंद स्थित धनवंतरी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस निर्मम हत्या की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में गहरा आक्रोश देखा गया।

आरोपी पति गिरफ्तार, जांच जारी
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हत्या के आरोपी पति कन्हैया को मौके से ही हिरासत में ले लिया। शव को रात में ही मर्चरी में रखवा दिया गया।
बुधवार सुबह मृतका की मां सीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

चार मासूमों पर टूटा दुखों का पहाड़
इस हृदयविदारक घटना ने चार मासूम बच्चों के सिर से मां का साया छीन लिया। गांव में मातम पसरा हुआ है और हर किसी की जुबान पर यही सवाल है कि आखिर एक मामूली विवाद इतनी बड़ी त्रासदी में कैसे बदल गया।

जांच में जुटी पुलिस
इस जघन्य हत्या ने समाज को झकझोर कर रख दिया । पुलिस हर एंगल से जांच में जुट गई है । फिलहाल शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है ।

Previous Post

एक दिवसीय ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एव उनमुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न।

Next Post

ईयरफोन ने पति-पत्नी समेत तीन की ली जान, दो गंभीर।

Rajesh Goswami

Rajesh Goswami

Next Post
ईयरफोन ने पति-पत्नी समेत तीन की ली जान, दो गंभीर।

ईयरफोन ने पति-पत्नी समेत तीन की ली जान, दो गंभीर।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

March 28, 2025
अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

December 22, 2025
क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

April 7, 2025
अत्यधिक बरसात के कारण कल 1 से 8 तक विद्यालय बन्द रहेगा, मुकुल पांडेय।

अत्यधिक बरसात के कारण कल 1 से 8 तक विद्यालय बन्द रहेगा, मुकुल पांडेय।

August 4, 2025

कचहरी गेट पर दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन।

0

बैंक में केवाईसी के लिए कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहे किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

0

शांति लाज के सामने से स्पलेंडर बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ

0

छात्र नेता अभिषेक अग्रहरी के नेतृत्व में ओबरा अधिशासी अधिकारी को ओबरा नगर के प्रमुख सुविधाओं व भ्रष्टाचार के मामले को लेकर सौंपा ज्ञापन।

0
कटौंधी के जंगल में अधेड़ की हत्या, बाइक से कुछ दूर मिला शव।

कटौंधी के जंगल में अधेड़ की हत्या, बाइक से कुछ दूर मिला शव।

May 30, 2026
दुद्धी में सजेगी सुर और हास्य की महफिल: हिंदी पत्रकारिता दिवस पर जुटेंगे दिग्गज, जाने-माने कॉमेडियन अभय शर्मा होंगे मुख्य आकर्षण।

दुद्धी में सजेगी सुर और हास्य की महफिल: हिंदी पत्रकारिता दिवस पर जुटेंगे दिग्गज, जाने-माने कॉमेडियन अभय शर्मा होंगे मुख्य आकर्षण।

May 29, 2026
पानी में डूबने की घटनाओं को रोकने के लिए म्योरपुर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

पानी में डूबने की घटनाओं को रोकने के लिए म्योरपुर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

May 28, 2026
ईद-उल-अजहा पर सोनभद्र में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, नमाज के बाद सौहार्द कार्यक्रम में जुटे गणमान्य।

ईद-उल-अजहा पर सोनभद्र में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, नमाज के बाद सौहार्द कार्यक्रम में जुटे गणमान्य।

May 28, 2026

Recent News

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio